Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

बिरसा मुंडा ने संस्कृति और संस्कारों को संजोए रखा: सीएम मोहन यादव

बिरसा मुंडा ने संस्कृति और संस्कारों को संजोए रखा: सीएम मोहन यादव

जबलपुर, 14 नवंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने संस्कृति और संस्कारों को संजोए रखा और हाथों में तीर कमान लेकर स्वयं को देश के लिए बलिदान कर दिया. हमारे लिए स्वाभिमान, स्वदेश और देशप्रेम सर्वोपरि है. Chief Minister मोहन यादव ने Saturday जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव सप्ताह अंतर्गत आयोजित समारोह में सहभागिता की. इस मौके पर उन्होंने जनजातीय धर्मगुरुओं को सम्मानित किया.

Chief Minister मोहन यादव ने संस्कारधानी जबलपुर को 133 करोड़ की लागत के 5 विकास कार्यों की सौगात दी. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनजातीय समाज के समाजसेवियों और प्रतिभाओं का भी सम्मान किया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए.

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने संस्कृति और संस्कारों को संजोए रखा और हाथों में तीर कमान लेकर स्वयं को देश के लिए बलिदान कर दिया. हमारे लिए स्वाभिमान, स्वदेश और देशप्रेम सर्वोपरि है. बिरमा मुंडा, जनजातीय समाज पर हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय के दीपक बने. उनकी कुर्बानी से फैला प्रकाश सदियों तक अमर रहेगा. उन्होंन कहा कि Madhya Pradesh में 43 जनजातियां निवास करती हैं. राज्य Government सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है, लेकिन विशेष रूप से चिह्नित जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को भी Chief Minister सुगम परिवहन बस सेवा की सौगात मिलेगी. किसानों की आय बढ़ाने के लिए गोपालन और पशुपालन को भी बढ़ाया जा रहा है.

इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को जितने भी अलंकरण दिए जाएं वो कम हैं. उन्होंने अपने 25 वर्ष के छोटे से जीवन काल में स्वदेश, स्वधर्म, स्वाभिमान और समाज में अनुशासन को विशेष महत्व दिया. देश उनके अमर बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा. Prime Minister Narendra Modi ने सत्ता संभालने के बाद India के जनजातीय नायकों के बलिदान और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कार्य प्रारंभ किया. उन्होंने जनजातीय नायकों ने हमारी प्राचीन संस्कृति और विरासत के संरक्षण में विशेष योगदान दिया.

उन्होंने कहा कि गौंडवाना सम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन अद्भुत रहा. तत्कालीन शासन में अन्याय और शोषण के विरुद्ध जनजातीय नायकों ने महत्वपूर्ण संघर्ष किया. इसे याद रखने की जरूरत है. भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी पहचान और संस्कृति के लिए जागरुक और संगठित होने की सीख दी. उन्होंने कहा था कि संस्कृति से बड़ी कोई विरासत नहीं और स्वाभिमान से बड़ा कोई गौरव नहीं.

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की. Chief Minister यादव ने कहा कि जनजातीय कार्य विभाग के माध्यम से राज्य Government प्रदेश के सभी विकासखंडो में जनजातीय नायकों के योगदान और उनके आदर्शों को पहुंचा रही है. हमारी Government ने पहली कैबिनेट बैठक जबलपुर में आयोजित की. इसके बाद संग्रामपुर में दूसरी कैबिनेट बैठक भी रानी दुर्गावती को समर्पित की. जबलपुर के राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह के नाम पर राज्य Government मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर रही है.

उन्होंने कहा कि पचमढ़ी के राजा भभूत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी. राज्य Government ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर रखा है. प्रदेश के इतिहास में भीमा नायक, ख्वाजा नायक, बादल भोई जैसे जनजातीय वीरों की लंबी श्रृंखला है, जिनके माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, साहस, स्वाभिमान की प्रेरणा मिलती है.

उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh में 43 जनजातियां निवास करती हैं. राज्य Government सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है, लेकिन विशेष रूप से चिह्नित जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को भी Chief Minister सुगम परिवहन बस सेवा की सौगात मिलेगी. किसानों की आय बढ़ाने के लिए गोपालन और पशुपालन को भी बढ़ाया जा रहा है. जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम विकासखंडों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाए जाएं.

–

एसएनपी/डीकेपी

Share