सत्य और न्याय के संदेश के साथ आगे बढ़ी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, अमरोद पहुंचे दिग्विजय सिंह

Bhopal , 15 नवंबर . पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा Sunday को अशोकनगर जिले में आगे बढ़ी. यात्रा के 22वें दिन की पदयात्रा अशोकनगर स्थित तुलसी पार्क से प्रारंभ हुई. इस दौरान यात्रा कुड़ी घाट, पल कटोरी और ग्राम मड़खेड़ा होते हुए आगे बढ़ी. विभिन्न गांवों में स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह एवं पदयात्रियों का जोरदार स्वागत किया.
पदयात्रा के शुभारंभ से पूर्व धर्मरथ में स्थापित पवित्र नदियों के जल से सुशोभित कलशों, रथ में विराजमान प्रभु श्रीरामलला Government एवं पार्थिव शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन-अर्चन, अभिषेक एवं आरती की गई. इसके बाद राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर ससम्मान सलामी अर्पित की गई. इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई.
दोपहर में ग्राम मड़खेड़ा में भोजन एवं विश्राम के बाद यात्रा पुनः प्रारंभ हुई. इसके बाद पदयात्री नायरा पेट्रोल पंप, बटोली डंगौरा जोड़ और ग्राम अमरोद होते हुए हाईस्कूल अमरोद पहुंचे. यहां Sunday की पदयात्रा का विश्राम हुआ. यात्रा में शामिल पदयात्रियों के रात्रि भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था ग्राम अमरोद में की गई है.
यात्रा के दौरान अशोकनगर जिले में कोलुआ रोड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवाजी सरगनिया की ओर से अहिरवार समाज के तत्वावधान में दिग्विजय सिंह का स्वागत किया गया. इस दौरान दिग्विजय सिंह ने आदिवासी समाज के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.
इस दौरान पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह ने कहा कि सत्य, सनातन, स्वाभिमान, यात्रा केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, स्वाभिमान, सामाजिक समरसता और सनातन मूल्यों की रक्षा का जनसंकल्प है. सनातन धर्म का मूल संदेश सत्य, अहिंसा, करुणा, प्रेम, सद्भाव और सर्वधर्म समभाव है. धर्म का आधार नफरत और विभाजन नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और मानव कल्याण होना चाहिए.
उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य वोट चोरी और प्रभु श्रीराम के नाम पर एकत्रित चंदे एवं चढ़ावे की कथित चोरी के विरुद्ध सत्य और न्याय की आवाज बुलंद करना है. धार्मिक स्थलों पर आने वाले चढ़ावे की व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना, सनातन धर्म के वास्तविक मूल्यों की रक्षा करना तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना ही यात्रा का मूल उद्देश्य है.
दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर एकत्रित किए गए चंदे का हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए. श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धन का एक-एक रुपये का हिसाब पारदर्शी होना जरूरी है. इसी तरह मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. नागरिकों को यह भरोसा होना चाहिए कि उनका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित है और उनका वोट उसी उम्मीदवार को जाता है, जिसे उन्होंने चुना है.
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का संदेश है—धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, और विश्व का कल्याण हो. सत्य के मार्ग पर यात्रा के कदम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और न्याय की यह यात्रा अपने संकल्प की सिद्धि तक जारी रहेगी.
गौरतलब है कि सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद हुई थी. उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही इस यात्रा में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन, संतों से संवाद और सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से संपर्क के माध्यम से यात्रा के उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है.
–
एमएस/


