Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

गुजरात को मिली 6 नई मिनी फायर टेंडर की सौगात, सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया शुभारंभ

Gujarat को मिली 6 नई मिनी फायर टेंडर की सौगात, सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया शुभारंभ

गांधीनगर, 15 नवंबर . धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के राज्यस्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए Sunday को छोटाउदेपुर जिले के दौरे पर पहुंचे Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने आम सभा को संबोधित करने से पूर्व शहर के भगवान बिरसा मुंडा सर्कल से एसएन कॉलेज मैदान तक भव्य रोड-शो किया.

इस गौरवशाली अवसर पर Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन के अनुदान से आवंटित लगभग 3.5 करोड़ रुपए के खर्च से तैयार कुल 6 अत्याधुनिक मिनी फायर टेंडर का लोकार्पण किया, जो छोटाउदेपुर जिले के नागरिकों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को अधिक सुदृढ़ करेंगे.

Chief Minister ने आदिजाति विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और परियोजनाओं की जानकारी दी गई है. यह प्रदर्शनी नागरिकों और आगंतुकों के लिए अगले तीन दिनों तक खुली रहेगी, ताकि स्थानीय जनता Government द्वारा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए लागू की गईं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत हो सके और उनका अधिकतम लाभ उठा सके.

Chief Minister के रोड-शो और प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान उनके साथ Lok Sabha सांसद जशुभाई राठवा, राज्यसभा सांसद डॉ. मुकेशभाई राठवा, विधायक राजेन्द्रसिंह राठवा, जयंतीभाई राठवा, अभेसिंह तड़वी, पूर्व सांसद नारणभाई राठवा और गीताबेन राठवा, आदिजाति विकास विभाग के सचिव आलोक कुमार पांडे और निदेशक रचित राज, जिला कलेक्टर गार्गी जैन और जिला विकास अधिकारी ओमकारसिंह शिंदे सहित स्थानीय पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे.

–

एमएस/

Share