Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

पटना में छठ घाट की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, पुनपुन नदी में डूबे चार किशोर, तीन लापता

Patna में छठ घाट की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, पुनपुन नदी में डूबे चार किशोर, तीन लापता

Patna, 15 नवंबर . बिहार में Sunday को लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जहां विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की, वहीं राजधानी Patna के दीदारगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां छठ घाट की साफ-सफाई के दौरान चार किशोर पुनपुन नदी में डूब गए.

स्थानीय लोगों की तत्परता से एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन किशोर अब भी लापता हैं. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार, छठ महापर्व को लेकर मिर्जापुर घाट पर साफ-सफाई और अन्य तैयारियां की जा रही थीं. इसी दौरान चार किशोर नदी में डूब गए. घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर मौजूद लोगों और स्थानीय गोताखोरों ने बचाव कार्य शुरू किया. काफी प्रयास के बाद एक किशोर को नदी से बाहर निकाल लिया गया. उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

वहीं, लापता तीन अन्य किशोरों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. उनकी तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है. Police और प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं. नदी में लापता किशोरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस हादसे के बाद मिर्जापुर गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है.

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बावजूद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंचने में काफी समय लगा. इसको लेकर ग्रामीणों में प्रशासनिक व्यवस्था और छठ घाटों पर सुरक्षा इंतजामों के प्रति नाराजगी है. हादसे की खबर मिलते ही लापता किशोरों के परिजन घाट पर पहुंच गए. उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

परिजन और ग्रामीण लगातार किशोरों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं. प्रशासन की ओर से लोगों से नदी के गहरे पानी में जाने से बचने और छठ घाटों पर सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है.

–

एमएनपी/एसके

Share