Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
खेल,राष्ट्रीय

अंडर-19 एशिया कप में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले आर्यवीर सहवाग ने लिया पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद

अंडर 19 एशिया कप में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले आर्यवीर सहवाग ने लिया पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद

अंडर-19 एशिया कप में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले आर्यवीर सहवाग ने लिया पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद

New Delhi, 16 नवंबर . कभी अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से विरोधी खेमे के गेंदबाजों के लिए काल बने वीरेंद्र सहवाग के नक्शे कदम पर उनके बेटे आर्यवीर चल रहे हैं. इसकी झलक पूरे विश्व ने अंडर-19 एशिया कप के टूर्नामेंट में देखी. सहवाग के बेटे ने अपनी बैटिंग की क्लास और आक्रमक शॉट्स खेलकर दिखा दिया कि उनमें अपने पिता की तरह ही बैटिंग क्षमता है. अंडर-19 एशिया कप का फाइनल हाल ही में Pakistan के खिलाफ खेला गया. इस मैच में भी आर्यवीर सहवाग ने हाफ सेंचुरी जड़ टीम को मजबूती दिलाई थी. एक रोमांचक मुकाबले में India ने Pakistan को हराकर खिताब अपने नाम किया.

आर्यवीर सहवाग की शानदार बल्लेबाजी के लिए उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है, क्रिकेट के जानकार मानते हैं कि सहवाग ने बहुत ही कम उम्र में जो खेल दिखाया है, उसने वाकई सभी को चौंका दिया है. सभी यह मानने लगे हैं कि वीरेंद्र सहवाग की तरह की आर्यवीर भी बहुत बड़े बल्लेबाज बनेंगे.

दूसरी ओर, अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में हाफ सेंचुरी लगाने के बाद आर्यवीर सहवाग Monday को बागेश्वर धाम पहुंचे. यहां उन्होंने पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीरें बागेश्वर धाम Government के social media हैंडल से शेयर की गईं. फोटो में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी दिखाई दिए.

बागेश्वर धाम Government के social media प्लेटफॉर्म से लिखा गया कि मुल्तान के सुल्तान नाम से विश्व प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के सुपुत्र और भारतीय क्रिकेट के सितारे आर्यवीर सहवाग एशिया कप 2026 में Pakistan को धूल चटाने में अहम योगदान के लिए प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट बनने के पश्चात् पूज्य Government से आशीर्वाद लेने सपरिवार पहुंचे. पूज्य Government ने आर्यवीर सहवाग को जीवन पथ पर अडिग रहने और कर्तव्य शील बनने का आशीर्वाद दिया. इस अनुपम बेला पर क्रिकेट सितारे वीरेंद्र सहवाग सपरिवार उपस्थित रहे.

हाल ही में वीरेंद्र सहवाग ने India की Pakistan पर मिली शानदार जीत पर अपने बेटे से बात की. सहवाग ने social media पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में सहवाग अपने बेटे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके बेटे कहते हैं कि पापा, मैं बहुत नर्वस था. बस ‘सीता राम, सीता राम’ का जाप कर रहा था.

सहवाग ने आगे लिखा कि ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ जीतने से लेकर फाइनल के उन रोमांचक पलों को याद करने तक, बेटे आर्यवीर के साथ एक बहुत ही खास बातचीत. कुछ पल अवॉर्ड, रन और ट्रॉफी से भी बड़े होते हैं. ये ऐसी यादें हैं जिन्हें एक पिता हमेशा संजोकर रखेगा. तुम हमेशा जमीन से जुड़े रहो और अपनी मेहनत और हुनर ​​से आसमान की ऊंचाइयों को छुओ.

–

डीकेएम/वीसी

Share