Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

मनीला के 100 साल पुराने गुरुद्वारे में पुनर्विकास कार्यक्रम में शाम‍िल होंगे पीएम मोदी, सिख समुदाय की सेवा को किया सलाम

मनीला के 100 साल पुराने गुरुद्वारे में पुनर्विकास कार्यक्रम में शाम‍िल होंगे पीएम मोदी, सिख समुदाय की सेवा को किया सलाम

मनीला, 16 नवंबर . फिलीपींस यात्रा के दौरान Prime Minister Narendra Modi Tuesday को मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह गुरुद्वारा एक सदी से भी अधिक पुराना है और इसका बड़ा आध्यात्मिक महत्व है.

Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर मनीला के ऐतिहासिक कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए ल‍िखा, ‘Tuesday का द‍िन बहुत ही खास है. मुझे मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा. यह गुरुद्वारा एक सदी से भी अधिक पुराना है और इसका बहुत बड़ा आध्यात्मिक महत्व है.”

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ”गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से प्रेरित होकर सिख समुदाय ने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. वे दूसरों की सेवा करने और एक बेहतर दुनिया बनाने में हमेशा सबसे आगे रहे हैं.”

Prime Minister Narendra Modi दो दिवसीय दौरे पर फिलीपींस पहुंचे हैं, जहां वह 23वें आसियान-India शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. फिलीपींस, 2026 के लिए आसियान अध्यक्ष के रूप में इन सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा है.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर Prime Minister के मनीला आगमन की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा, “यह दौरा ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘इंडो-पैसिफिक विजन’ के एक अहम हिस्से के रूप में आसियान के साथ India की साझेदारी को और मजबूत करता है.”

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, आसियान-India शिखर सम्मेलन में ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के क्रियान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी. इसमें ‘आसियान-India कार्य योजना 2026-2030’ भी शामिल है. साथ ही, भविष्य में सहयोग की दिशा भी तय की जाएगी.

विदेश मंत्रालय ने कहा क‍ि भारत-आसियान संबंध, India की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘इंडो-पैसिफिक’ के लिए हमारे विजन का एक मुख्य आधार हैं. यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब India और आसियान वर्ष 2026 को ‘आसियान-India समुद्री सहयोग वर्ष’ के रूप में मना रहे हैं. इसके अलावा, 2027 में हमारे संवाद संबंधों के 35 साल और ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के पांच साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा.

–

एवाई/डीकेपी

Share