Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

छठ घाटों पर अव्यवस्थाओं को लेकर सौरभ भारद्वाज बोले- रील वाली पूजा के प्रचार पर करोड़ों खर्च, असली घाट अंधेरे में डूबे रहे

छठ घाटों पर अव्यवस्थाओं को लेकर सौरभ भारद्वाज बोले रील वाली पूजा के प्रचार पर करोड़ों खर्च, असली घाट अंधेरे में डूबे रहे

छठ घाटों पर अव्यवस्थाओं को लेकर सौरभ भारद्वाज बोले- रील वाली पूजा के प्रचार पर करोड़ों खर्च, असली घाट अंधेरे में डूबे रहे

New Delhi, 16 नवंबर . दिल्ली में छठ महापर्व के दौरान विभिन्न घाटों पर बिजली, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं मे लापरवाही को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने Government पर निशाना साधा. आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने Chief Minister रेखा गुप्ता की Government पर छठ पूजा के नाम पर प्रचार और प्रोपेगेंडा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि Government ने social media पर छठ पूजा की रील बनवाने और अपनी उपलब्धियों का प्रचार करने पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए, जबकि वास्तविकता में दिल्ली के कई बड़े छठ घाट अंधेरे में डूबे रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि Government की प्रचार वाली छठ पूजा और जमीन पर होने वाली छठ पूजा की तस्वीरों में बड़ा अंतर दिखाई दिया.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि Monday सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न हुआ. इस दौरान दिल्ली में दो तरह की छठ पूजा देखने को मिली. एक तरफ social media पर दिखाई जाने वाली रील वाली छठ पूजा थी, जबकि दूसरी तरफ घाटों पर अव्यवस्थाओं के बीच पूजा करने को मजबूर वास्तविक श्रद्धालु थे. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government ने यमुना की सफाई और छठ घाटों पर बेहतर इंतजाम का प्रचार करने के लिए सैकड़ों social media इंफ्लुएंसर्स को लगाया. इन लोगों ने रील बनाकर Government की उपलब्धियों का प्रचार किया, जबकि घाटों पर मौजूद श्रद्धालु बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होते रहे.

सौरभ भारद्वाज ने Chief Minister रेखा गुप्ता के नाव से छठ घाटों का निरीक्षण करने को भी दिखावा करार दिया. उन्होंने कहा कि Chief Minister के साथ मंत्री कपिल मिश्रा और सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे. आमतौर पर Chief Minister जब किसी स्थान का निरीक्षण करती हैं तो वहां की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के निर्देश देती हैं. लेकिन छठ घाटों पर व्रती बिजली और अन्य व्यवस्थाओं की कमी को लेकर आवाज लगाते रहे और Chief Minister नाव पर बैठकर हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ गईं.

भारद्वाज के मुताबिक, श्रद्धालुओं की अपील के बावजूद संबंधित घाटों पर रोशनी की व्यवस्था नहीं की गई. उन्होंने कहा कि पिछले करीब 10 वर्षों में आम आदमी पार्टी की Government के दौरान छठ पूजा के लिए व्यापक इंतजाम किए जाते थे. भाजपा Government को पहले से चली आ रही व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाना था, लेकिन वह इसमें भी नाकाम साबित हुई. इस बार कई घाटों पर पर्याप्त रोशनी नहीं थी और श्रद्धालुओं को मोमबत्तियों तथा बैटरी वाली एलईडी लाइट के सहारे पूजा करनी पड़ी. आप प्रदेश अध्यक्ष ने अलग-अलग छठ घाटों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि जगतपुर-वजीराबाद के पास स्थित श्याम घाट पर छठ पूजा के दौरान करीब दो से तीन लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसके बावजूद यहां रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी.

उन्होंने दावा किया कि पहले इस घाट पर व्रतियों की सुविधा के लिए 40 से 50 चेंजिंग रूम बनाए जाते थे, लेकिन इस बार इनकी संख्या घटकर महज चार से पांच रह गई. इसी तरह तिमारपुर के सूर घाट पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बादली के भलस्वा स्थित बड़े छठ घाट पर चार से पांच लाख लोग पूजा करने पहुंचते हैं. यहां भी श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसके अलावा सोनिया विहार समेत कई अन्य घाटों पर भी रोशनी की व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आईं.

भारद्वाज ने कहा कि छठ पूजा के दौरान बिजली की व्यवस्था में लापरवाही के पीछे टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी भी एक कारण रही. उनके अनुसार, छठ पर्व से महज तीन से चार दिन पहले टेंडर खोले गए, जिससे समय रहते व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो सकीं. उन्होंने दावा किया कि भाजपा समर्थित छठ समितियों के लोग भी व्यवस्थाओं को लेकर Government की आलोचना कर रहे हैं और उनका कहना है कि इस बार इंतजाम बेहद खराब रहे. भारद्वाज ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भाजपा Government के दावों पर भी सवाल उठाए.

उन्होंने कहा कि Government और उसके समर्थकों ने social media के जरिए यमुना की सफाई का खूब प्रचार किया और दावा किया कि नदी काफी हद तक साफ हो चुकी है. यहां तक कि यमुना को 70 प्रतिशत तक साफ करने की बात कही गई, लेकिन इसी यमुना में हजारों मछलियों के मृत मिलने की घटना ने Government के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि मछलियों की मौत की घटना को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है.

उन्होंने मंत्री प्रवेश वर्मा से सवाल किया कि आखिर जांच रिपोर्ट सामने लाने में देरी क्यों हो रही है? यदि मरी हुई मछलियां कहीं बाहर से लाकर यमुना में डाली गई थीं तो जांच में इसका खुलासा होना चाहिए. उन्होंने यह भी पूछा कि घटना से संबंधित cctv फुटेज अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं किए गए, जिससे यह पता चल सके कि मछलियां नदी में कैसे पहुंचीं. सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि Government अपनी छवि बचाने के लिए घटना से जुड़े वीडियो बनाने वाले एक दलित युवक को Police के जरिए गिरफ्तार करवा रही है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस तरह की कार्रवाई और आवाज दबाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगी.

आप प्रदेश अध्यक्ष ने Chief Minister रेखा गुप्ता से सवाल किया कि यमुना की सफाई और छठ पूजा की व्यवस्थाओं को लेकर झूठा प्रचार करने के लिए social media इंफ्लुएंसर्स पर कितने करोड़ रुपये खर्च किए गए? उन्होंने आरोप लगाया कि Government ने संगठित तरीके से दिल्ली की जनता के सामने वास्तविकता से अलग तस्वीर पेश करने की कोशिश की. social media पर यमुना की सफाई और घाटों की शानदार व्यवस्था दिखाई गई, जबकि जमीनी स्तर पर श्रद्धालु बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान रहे.

उन्होंने कहा कि Government ने बिना यमुना की वास्तविक स्थिति सुधारे ही नदी को साफ होने का प्रमाणपत्र दे दिया. लेकिन मछलियों की मौत की घटना ने इन दावों की पोल खोल दी. भारद्वाज ने कहा कि Government को प्रचार पर खर्च किए गए पैसे और यमुना की सफाई की वास्तविक स्थिति का पूरा हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली Government अपनी आलोचना करने वालों और Government के दावों पर सवाल उठाने वालों को दबाने का प्रयास कर रही है. आम आदमी पार्टी ने भाजपा Government से छठ घाटों की अव्यवस्थाओं, टेंडर प्रक्रिया और यमुना में मछलियों की मौत के मामलों पर जवाब मांगते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को social media की रील नहीं, बल्कि जमीन पर बेहतर सुविधाएं चाहिए.

–

पीकेटी/डीकेपी

Share