Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

बिहार के मधुबनी में 8.37 लाख रुपए की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

बिहार के मधुबनी में 8.37 लाख रुपए की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

मधुबनी, 16 नवंबर . बिहार के मधुबनी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 418.59 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत 8 लाख 37 हजार रुपए बताई गई है. Police ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल और 165 रुपए नकद भी बरामद किए हैं.

Police के अनुसार, यह कार्रवाई बासोपट्टी थाना क्षेत्र के छतौनी चौक के पास एसएच-227 पर की गई. एसटीएफ से Police को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से सकरी से जयनगर और उमगांव होते हुए लोरिका गांव की ओर ब्राउन शुगर की खेप लेकर जाने वाला है. सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई. उनके निर्देश पर बासोपट्टी थाना Police और एसटीएफ की टीम ने स्थानीय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तथा श्वान दस्ते की मदद से छतौनी चौक पर वाहन जांच अभियान शुरू किया.

इस दौरान हरलाखी की ओर जाने वाले रास्ते पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई. इसी क्रम में Police ने काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली. उसकी पहचान जितेंद्र ठाकुर के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उसके थैले से चार पैकेट में रखी 418.59 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया. इसके अलावा 165 रुपये नकद भी मिले.

Police के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह मादक पदार्थ की खेप मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी मो. सलीम कुजरा को पहुंचाने जा रहा था. Police ने मादक पदार्थ, मोटरसाइकिल और नकदी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में बासोपट्टी थाना कांड संख्या 390/26 के तहत 15 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं, तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है.

–

एमएनपी/डीकेपी

Share