Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

बजट 2027-28 में रोबोटिक्स पीएलआई और आरएंडडी टैक्स प्रोत्साहन की जरूरत, एसोचैम ने सरकार को दिए कई अहम सुझाव

बजट 2027 28 में रोबोटिक्स पीएलआई और आरएंडडी टैक्स प्रोत्साहन की जरूरत, एसोचैम ने सरकार को दिए कई अहम सुझाव

बजट 2027-28 में रोबोटिक्स पीएलआई और आरएंडडी टैक्स प्रोत्साहन की जरूरत, एसोचैम ने Government को दिए कई अहम सुझाव

New Delhi, 17 नवंबर . उद्योग संगठन एसोचैम ने Tuesday को केंद्रीय बजट 2027-28 के लिए Government को कई महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि उन्नत विनिर्माण, एमएसएमई प्रतिस्पर्धा, ऊर्जा सुरक्षा और अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. संगठन ने विशेष रूप से रोबोटिक्स क्षेत्र के लिए एक समर्पित उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना शुरू करने और अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) पर मिलने वाली कर रियायतों को फिर से लागू करने की सिफारिश की.

एसोचैम ने एक बयान में कहा कि India को विनिर्माण क्षेत्र की जीडीपी में हिस्सेदारी 25 प्रतिशत तक पहुंचाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मौजूदा पीएलआई योजनाओं को और मजबूत करना होगा. इसके लिए उन्नत प्रौद्योगिकी-आधारित विनिर्माण क्षेत्रों को अतिरिक्त नीति समर्थन दिए जाने की जरूरत है.

उद्योग संगठन ने रोबोटिक्स, ऑटोमेशन उपकरण, सेंसर, प्रिसिजन कंपोनेंट्स और संबंधित तकनीकों के लिए एक विशेष पीएलआई योजना शुरू करने का प्रस्ताव रखा है. एसोचैम का मानना है कि इससे घरेलू उत्पादन, अनुसंधान एवं विकास, निवेश, तकनीकी आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही India को उन्नत विनिर्माण क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण वैश्विक केंद्र बनाने में मदद मिलेगी.

संगठन ने यह भी कहा कि स्पेशलिटी स्टील, टेक्सटाइल, व्हाइट गुड्स, एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल (एसीसी) बैटरियां और सोलर पीवी मॉड्यूल जैसे क्षेत्रों को भी अतिरिक्त नीति समर्थन की आवश्यकता है. इसके लिए अनुपालन प्रक्रियाओं को सरल बनाने, प्रोत्साहन राशि के समय पर वितरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया है.

एसोचैम ने अनुसंधान और विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कर प्रोत्साहनों को बहाल करने का भी सुझाव दिया है. संगठन ने कहा कि इससे नवाचार, निजी निवेश, स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकास और भारतीय उद्योगों की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता मजबूत होगी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि India ने पहले अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए 200 प्रतिशत तक भारित कर कटौती, पात्र पूंजीगत व्यय पर 100 प्रतिशत कटौती, उद्योग और अकादमिक संस्थानों के सहयोग को प्रोत्साहित करने वाली कर छूट, वैज्ञानिक उपकरणों पर सीमा शुल्क छूट, त्वरित मूल्यह्रास और पात्र अनुसंधान कंपनियों के लिए टैक्स हॉलिडे जैसे कई उपाय लागू किए थे. एसोचैम ने कहा कि ऐसे प्रोत्साहनों को फिर से शुरू करने से देश की नवाचार क्षमता को नई गति मिल सकती है.

इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र के लिए भी संगठन ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं. एसोचैम ने प्रस्ताव रखा है कि इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बैटरी के बिना भी पंजीकृत और वित्तपोषित करने की अनुमति दी जानी चाहिए.

इसके अलावा, एमएसएमई फ्लीट ऑपरेटरों के लिए 3 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी और ऋण अवधि को बढ़ाकर 7 से 8 वर्ष करने की सिफारिश की गई है, ताकि यह बैटरी वारंटी अवधि के अनुरूप हो.

आयुर्वेद और आयुष क्षेत्र को लेकर भी उद्योग निकाय ने विशेष पहल की मांग की है. एसोचैम ने Government और उद्योग के संयुक्त सहयोग से समर्पित क्लीनिकल रिसर्च कार्यक्रम शुरू करने, अनुदान और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का सुझाव दिया है. संगठन का कहना है कि इससे पारंपरिक आयुर्वेदिक और आयुष उत्पादों की वैज्ञानिक मान्यता मजबूत होगी तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उनकी स्वीकार्यता बढ़ेगी.

–

डीबीपी

Share