इंडिया गठबंधन में कांग्रेस मजबूती से उपस्थिति दर्ज कराएगी, कार्यकर्ताओं का रखा जाएगा ख्याल : अजय राय

वाराणसी, 16 नवंबर . उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने Samajwadi Party (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व गठबंधन को मजबूत बनाने के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के हितों का भी पूरा ध्यान रखेगा. वहीं, उन्होंने भाजपा Government पर निशाना साधते हुए प्रशासनिक व्यवस्था और नगर निगम के कामकाज में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.
सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर दिल्ली में होने वाली बैठक के संबंध में अजय राय ने कहा कि यह एक जरूरी प्रक्रिया है. उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस नेतृत्व इस पर कोई मजबूत निर्णय लेगा और गठबंधन मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी गठबंधन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी. सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि बैठक में तय किया जाएगा कि आगे किस तरह काम करना है. अजय राय ने भरोसा जताया कि फैसले लेते समय पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं के हितों का पूरा ख्याल रखेगा और कांग्रेस की मजबूत स्थिति सुनिश्चित करेगा.
राहुल गांधी पर विदेशी मंचों पर India को बदनाम करने के आरोपों पर अजय राय ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में देश के वास्तविक हालात रखते हैं और कोई बनावटी या दिखावटी बात नहीं करते. राय ने Prime Minister पर विदेश यात्राओं के दौरान झूठ बोलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो तथ्य सामने रखते हैं, वे भाजपा और अमित शाह को पसंद नहीं आते. देश की वास्तविक स्थिति को दुनिया के सामने मजबूती से उठाया जाना चाहिए.
राहुल गांधी के प्रस्तावित चार दिवसीय विदेश दौरे को लेकर विपक्ष की आलोचना पर भी अजय राय ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, भाजपा को परेशानी होने लगती है. राहुल गांधी देश की सही बातें दुनिया के सामने रखते हैं और इसी वजह से भाजपा उनके दौरे और बयानों पर सवाल उठाती है.
भाजपा द्वारा कांग्रेस पर आदिवासी नायक का अपमान करने के आरोप पर राय ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी सहित देश के सभी लोग बिरसा मुंडा का सम्मान करते हैं. उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने आचरण पर ध्यान दे. उन्होंने कहा कि Prime Minister समाज के विभिन्न वर्गों को सम्मान देने के बजाय उनका अपमान करते हैं. कांग्रेस की योजनाएं दलित, अगड़े, पिछड़े, मुस्लिम, बुनकर, किसान, मजदूर और कामगार सहित सभी वर्गों के लिए हैं. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने लोगों को रोजगार और सम्मान दिया है. कांग्रेस की Government आने पर सभी वर्गों के सम्मान और उत्थान के लिए काम किया जाएगा.
अखिलेश यादव द्वारा पीडीए में ‘डी’ का अर्थ दमदार दलित बताए जाने पर राय ने कहा कि समाज के हर वर्ग को दमदार बनाना चाहिए. दलित, अगड़े और पिछड़े सभी को शासन और सत्ता में उचित स्थान मिलना चाहिए. इसी दौरान उन्होंने गोरखपुर में शिवम पांडे नाम के बच्चे के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया. राय ने इसे ब्राह्मण समाज का अपमान बताते हुए संबंधित दरोगा की तत्काल गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग की.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा Government पर नौकरियों में रिश्वत और सिफारिश के आरोप लगाए जाने पर अजय राय ने कहा कि मौजूदा समय में थानों से लेकर तहसीलों तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है. थानेदार, तहसीलदार, डीएम और एसडीएम तक की व्यवस्था में भ्रष्टाचार है और पूरा सिस्टम कमजोर हो चुका है. वाराणसी नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि शहर में कमल के निशान वाले जो खंभे लगाए गए हैं, उनमें से प्रत्येक की कीमत कथित तौर पर 1.35 लाख से 1.40 लाख रुपए तक है. उन्होंने इस खर्च पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया.
–
पीएसके/एबीएम


