Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

एनसीपी विलय की चर्चा भाजपा की चाल, महाराष्ट्र को अस्थिर करने की साजिश : शिवसेना (यूबीटी)

एनसीपी विलय की चर्चा भाजपा की चाल, Maharashtra को अस्थिर करने की साजिश : शिवसेना (यूबीटी)

Mumbai , 14 नवंबर . शिवसेना (यूबीटी) ने Saturday को कहा कि Maharashtra की राजनीति में एनसीपी के दो गुटों के ‘विलय’ को लेकर चल रही चर्चा असल में भाजपा की एक चाल है. इसके जरिए वे पर्दे के पीछे से राज्य को अस्थिर करना चाहते हैं.

पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा गया है, “विलय का यह प्रयोग कोई साधारण खेल नहीं, बल्कि एक जटिल Political शतरंज है. कुछ लोग मजबूरी में यह खेल खेल रहे हैं तो कुछ अपनी महत्वाकांक्षा के कारण. एक-दूसरे के रास्ते पर चलते हुए पीठ पीछे छुरा छिपाए रखना और इस तरह की चालों में एक अजीब सा रोमांच खोजना, यह सब मराठी मानसिकता के लिए एक तरह का भरपूर मनोरंजन है. एक तरफ शरद पवार, सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल, रोहित पवार और शशिकांत शिंदे हैं, तो दूसरी तरफ सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल हैं. ये सभी खिलाड़ी की तरह बर्ताव कर रहे हैं और इसी से ‘विलय’ शब्द की नई चर्चा शुरू हुई है.”

संपादकीय में भाजपा पर आरोप लगाया गया है कि वह पर्दे के पीछे से Maharashtra को अस्थिर करने के लिए ‘विलय’ का नैरेटिव गढ़ रही है, जो राज्य के हित में नहीं है. इसमें शरद पवार, सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल और शशिकांत शिंदे जैसे नेताओं को सलाह दी गई है कि वे इस खेल में न बहें. साथ ही जोर देकर कहा गया, “आखिरकार, विलय का खेल खेलना Political आत्महत्या करने जैसा है.”

संपादकीय में आगे कहा गया, “इस खेल के जरिए भ्रम का एक माहौल बनाया जा रहा है. दोनों पक्ष ऐसा दिखाते हैं जैसे वे साथ चल रहे हैं, लेकिन एक-दूसरे को शक की नजर से देखते हैं. कोई पसीने-पसीने हो रहा है, तो कोई राहत की सांस ले रहा है, लेकिन चूंकि इस खेल का कोई स्पष्ट नतीजा नहीं है, इसलिए दर्शकों को यह भी नहीं पता कि तीसरी घंटी (यानी क्लाइमेक्स) कब बजेगी.”

इसमें एनसीपी के दोनों गुटों के फिर से एक होने की बार-बार उठने वाली Political चर्चाओं का मजाक उड़ाया गया है. इसे एक ऐसा Political खेल बताया गया है, जिसका मकसद लोगों का ध्यान भटकाना है और जो पूरे राज्य में भ्रम और संदेह पैदा कर रहा है.

संपादकीय में बताया गया है कि पार्थ पवार से जुड़े नेतृत्व में बदलाव के बाद एनसीपी के विरोधी गुट में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे जैसे वरिष्ठ नेताओं के बीच बेचैनी बढ़ गई है. इसमें कहा गया है कि विलय की नई चर्चाएं इन्हीं नेताओं की Political असहजता का नतीजा हैं.

संपादकीय में सुझाव दिया गया है कि शरद पवार और उनके गुट के वरिष्ठ नेताओं (जिनमें सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल और शशिकांत शिंदे शामिल हैं, को इस Political चालबाजी के झांसे में नहीं आना चाहिए. साथ ही, शरद पवार को आगाह किया गया है कि वे केवल कुछ ऐसे पार्टी सदस्यों को मंत्री पद दिलाने के लिए अपने जीवन भर के वैचारिक रुख से समझौता न करें, जो मंत्री बनने के लिए बेताब हैं.

संपादकीय के मुताबिक, मीडिया और Political दलालों के एक वर्ग ने विलय कराने का बीड़ा उठाया है, लेकिन, एनसीपी (एसपी) के नेताओं को चेतावनी दी गई है कि विलय के इस खेल में शामिल होने से केवल भाजपा को फायदा होगा और इससे उनकी अपनी Political जमीन बर्बाद हो जाएगी.”

–

एएसएच/वीसी

Share