Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मुझे परेशान करने के लिए रोज झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं : अभिषेक बनर्जी

मुझे परेशान करने के लिए रोज झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं : अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 14 नवंबर . तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर सीट से Lok Sabha सांसद अभिषेक बनर्जी ने Saturday को पश्चिम बंगाल Police पर आरोप लगाया कि वह उन्हें परेशान करने के लिए रोज उनके खिलाफ नए मामले दर्ज कर रही है.

बनर्जी ने यह बात दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर Police स्टेशन से बाहर निकलने के बाद कही. वहां उनसे लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की गई. यह पूछताछ मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और Gujaratी समुदाय को निशाना बनाने वाली एक विवादित social media पोस्ट से जुड़ी First Information Report के सिलसिले में की गई थी.

Police स्टेशन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए बनर्जी ने कहा, “जांच अधिकारी अपना काम कर रहे हैं. जब भी अधिकारियों ने मुझे बुलाया, मैं गया और कभी भी पूछताछ का सामना करने से पीछे नहीं हटा. मैं कहीं भागा नहीं हूं. मुझे कई झूठे मामलों में बुलाया जा रहा है. मैं कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए जा रहा हूं. अगर आगे भी बुलाया गया, तो मैं जाऊंगा.”

यह मामला इस साल 2 मई को अभिषेक बनर्जी द्वारा की गई एक social media पोस्ट से जुड़ा है. बनर्जी पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी के भतीजे हैं. भवानीपुर के रहने वाले अर्नबकांती दास की शिकायत पर Police ने 27 मई को First Information Report दर्ज की थी.

दास ने शिकायत में आपत्ति जताई कि अभिषेक बनर्जी ने सीईसी को ‘बंगाल विरोधी Gujaratी गिरोह की कठपुतली’ बताया था. दास का तर्क है कि पूरे Gujaratी समुदाय को एक ‘गिरोह’ या ‘आपराधिक समूह’ कहना, एक विशेष समुदाय के खिलाफ दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा देता है, जबकि एक सांसद के तौर पर बनर्जी ने संवैधानिक शपथ ली है.

पूछताछ के बाद मीडिया के सामने इस टिप्पणी पर सफाई देते हुए बनर्जी ने कहा कि उन्होंने जांच अधिकारियों को उस संदर्भ के बारे में बता दिया है, जिसमें उन्होंने यह बात कही थी.

सांसद ने कहा, “मैंने ‘Gujaratी गिरोह’ शब्द का इस्तेमाल भाजपा नेता अमित मालवीय के एक बयान के संदर्भ में किया था, जिसमें उन्होंने ‘बांग्ला’ या ‘बंगाली’ को ‘बांग्लादेशी’ भाषा बता दिया था. यह ‘बांग्लादेशी’ भाषा कब से हो गई? इसलिए, मैंने जांच अधिकारी को उस संदर्भ के बारे में समझाया.”

इस बीच, Friday को एक अलग घटनाक्रम में, उत्तरी कोलकाता के गिरीश पार्क Police स्टेशन में बनर्जी के खिलाफ एक और First Information Report दर्ज की गई. यह मामला राज्य में तैनात एक भारतीय Police सेवा (आईपीएस) अधिकारी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने और धमकी देने से जुड़ा है.

इस मामले में Friday रात उनके कालीघाट स्थित आवास पर एक नोटिस भेजा गया, जिसमें उन्हें 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक पूछताछ के लिए गिरीश पार्क Police स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया गया है.

–

एएसएच/एबीएम

Share