Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पीडीए की बार-बार परिभाषा बदलने से सपा के लिए मुश्किल खड़ी होगी: नरेंद्र कश्यप

पीडीए की बार बार परिभाषा बदलने से सपा के लिए मुश्किल खड़ी होगी: नरेंद्र कश्यप

पीडीए की बार-बार परिभाषा बदलने से सपा के लिए मुश्किल खड़ी होगी: नरेंद्र कश्यप

Lucknow, 13 नवंबर . Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से पीडीए की नई परिभाषा दिए जाने के बाद से प्रदेश की सियासत तेज हो गई है. यूपी Government में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि बार-बार पीडीए की परिभाषा बदलने से सपा के सामने ही कठिनाई आएगी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हाल ही में कहा कि भगवान सबके हैं, केदारेश्वर भी जाएंगे और मथुरा वृंदावन भी जाएंगे. पीडीए, पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद.

से बातचीत में नरेंद्र कश्यप ने कहा कि अखिलेश यादव ने पीडीए को खिचड़ी बना दिया है. पहले एक संदेश दिया था पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक तो लोगों में एक संदेश था कि शायद यह पार्टी इन तीन समूहों के बारे में विचार कर रही है, इन तीन समाजों के लिए कुछ काम कर रही है, लेकिन जब से अखिलेश यादव ने पीडीए के हर शब्द की परिभाषा को विस्तारित किया, तो जिनके लिए पीडीए का इस्तेमाल किया गया, पीडीए बनाया गया, उनमें भी नाराजगी है. लोग समझ गए हैं कि गिरगिट की तरह अखिलेश यादव पीडीए का नाम बदल रहे हैं. सपा के लिए कठिनाई आने वाली है.

ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के गठबंधन के ऐलान पर कश्यप ने कहा कि नफा-नुकसान बाद की चीजें हैं, लेकिन यह बात लोकतंत्र के लिए हम बेहतर समझते हैं कि चंद्रशेखर और ओवैसी ने गठबंधन करके उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का फैसला किया. इसे उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की बेहतरीन के लिए अच्छा कदम कहा जाएगा, लेकिन भाजपा के लिए 2027 में जो सत्ता का रास्ता है, वह मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है.

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि Samajwadi Party पूरी तरह से चुनावी नजरिए से राजनीति करती है. अब जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं तो उन्हें पीडीए याद आ जाएगा. उन्हें अयोध्या भी याद आएगी, उत्तर प्रदेश के सभी गरीब और पिछड़े लोग भी याद आ जाएंगे, और उन्हें सब याद आ जाएंगे. पांच साल तक उन्हें कुछ भी याद नहीं रहता. अगर आप पिछले पांच साल में Samajwadi Party और अखिलेश यादव का ट्रैक रिकॉर्ड देखें, तो पाएंगे कि 90 प्रतिशत समय वे अपने बंद वातानुकूलित कमरों में बैठे रहे और सिर्फ social media पर ही राजनीति करते रहे. जनता ने सपा को रिजेक्ट कर दिया है. 2027 में वे बड़ी हार की तरफ बढ़ रहे हैं. मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि डबल इंजन की Government बनने जा रही है. सपा दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी.

–

डीकेएम/वीसी

Share