Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

ईरान में फंसे भारतीय नाविक अक्षय हरीश की जल्द होगी वतन वापसी: व‍िदेश मंत्रालय

ईरान में फंसे भारतीय नाविक अक्षय हरीश की जल्द होगी वतन वापसी: व‍िदेश मंत्रालय

नई द‍िल्‍ली, 13 नवंबर . New Delhi में एक साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में एमईए प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा और उनका कल्याण हमारे लिए बेहद अहम है. हमने पहले भी इस बात को स्पष्ट किया है. ईरान के तेहरान स्थित भारतीय दूतावास और बंदर अब्बास में मौजूद हमारी टीम लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय दूतावास ने नाविक अक्षय हरीश से संपर्क किया है. अक्षय ने 9 नवंबर को भारतीय वाणिज्य दूतावास से संपर्क किया था, यानी करीब तीन-चार दिन पहले.

अक्षय के साथ भारतीय अधिकारी की बातचीत में पता चला कि उन्होंने साल 2025 में जापान में ‘प्लाम मरीन’ नाम के एक व्यापारिक जहाज पर काम शुरू किया था. जब यह जहाज ईरान के चाबहार बंदरगाह पहुंचा तो जहाज के कप्तान ने उन्हें बताया कि उनका पासपोर्ट और सीडीसी सर्टिफिकेट (यानी निरंतर सेवामुक्ति प्रमाणपत्र) खो गया है. यह सर्टिफिकेट नाविकों और समुद्री जहाजों पर काम करने वाले कर्मचारियों के पास होता है. दस्तावेज खोने की वजह से अक्षय को जहाज से उतार दिया गया.

प्रवक्ता ने बताया कि अक्षय को उनकी कंपनी की ओर से मदद मिल रही है. कंपनी उनके रहने और खाने-पीने का इंतजाम कर रही है.

भारतीय दूतावास ने अक्षय से बातचीत के बाद जहाज के मालिक और एजेंट से भी संपर्क किया. उन्हें अक्षय के जरूरी दस्तावेज तैयार करने के लिए पूरी की जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई.

इसके बाद अक्षय ने इमरजेंसी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया, जिसे अब जारी कर दिया गया है. इस दस्तावेज के मिलने के बाद अक्षय India लौटने के लिए तैयार हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय दूतावास अक्षय की जल्द से जल्द India वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. उन्हें केरल वापस लाने के लिए उनकी कंपनी के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है.

–

एवाई/डीकेपी

Share