Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध

एंबुलेंस बनाकर चला रहे थे गांजा तस्करी का नेटवर्क, 64 किलो गांजा और एंबुलेंस बरामद

एंबुलेंस बनाकर चला रहे थे गांजा तस्करी का नेटवर्क, 64 किलो गांजा और एंबुलेंस बरामद

नोएडा, 21 जुलाई . गौतमबुद्ध नगर Police कमिश्नरेट ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. थाना फेस-1 Police और नार्कोटिक्स सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक एंबुलेंस से 64 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही है. Police ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मारुति इको एंबुलेंस भी कब्जे में ले ली है.

Police के अनुसार, यह कार्रवाई 21 जुलाई 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई. Police टीम ने झुंडपुरा बॉर्डर के पास से आरोपी ओमवीर सिंह को गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान ओमवीर सिंह पुत्र श्याम लाल, निवासी ग्राम नागर, थाना अछनेरा, जनपद आगरा, उम्र लगभग 48 वर्ष के रूप में हुई है. जांच में सामने आया कि आरोपी ने एंबुलेंस को बेहद शातिर तरीके से मॉडिफाई कर रखा था. जिस स्थान पर सामान्य रूप से मरीज को लिटाया जाता है, उसके नीचे एक खुफिया चैंबर बनाया गया था.

इसके अलावा तीमारदार के बैठने वाली सीट के नीचे भी विशेष जगह तैयार की गई थी, जहां बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा जाता था. इस व्यवस्था के कारण बाहर से देखने पर किसी को भी एंबुलेंस पर शक नहीं होता था. Police पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा (Odisha) से विशेष किस्म का गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था. इस गांजे की बाजार में काफी मांग है. आरोपी एंबुलेंस का इस्तेमाल इसलिए करता था क्योंकि एंबुलेंस को आमतौर पर टोल प्लाजा और Police चेकिंग के दौरान प्राथमिकता मिलती है और उसे कम ही रोका जाता है. इसी का फायदा उठाकर वह बड़ी मात्रा में गांजा आसानी से एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचा देता था.

आरोपी से पता चला है कि दिल्ली पहुंचने के बाद गांजे को छोटे-छोटे पैकेटों में तैयार कर स्थानीय स्तर पर सप्लाई किया जाता था. इस अवैध कारोबार से होने वाले मुनाफे का इस्तेमाल वह अपने शौक और ऐशो-आराम की जिंदगी पर करता था. Police ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में थाना फेस-1 पर मामला दर्ज कर लिया है.

बरामदगी में 64 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल इको एंबुलेंस शामिल है. गौतमबुद्ध नगर Police अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. Police यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह का संबंध किन-किन राज्यों और किन स्थानीय सप्लायरों से था.

–

पीकेटी/पीएम

Share