Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

उत्तराखंड: जोशीमठ के बाद हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए 6 लोगों के शव बरामद, एम्स ऋषिकेश ले जाए गए

उत्तराखंड: जोशीमठ के बाद हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए 6 लोगों के शव बरामद, एम्स ऋषिकेश ले जाए गए

चमोली, 1 नवंबर . उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. Police ने Sunday को बताया कि छह लोगों के शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचा दिया गया है.

चमोली Police ने बताया कि भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा Police (आईटीबीपी), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), Police, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था. यह ऑपरेशन एक दुर्गम और अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाके में बेहद कठिन परिस्थितियों के बीच पूरा किया गया.

Police ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने कठिन पहाड़ी रास्तों पर पैदल चलकर इन छह लोगों के शवों को बरामद किया. इसके बाद शवों को सड़क मार्ग से जोशीमठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया. जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, शवों को एनटीपीसी हेलीपैड से एयरलिफ्ट करके अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश पहुंचाया गया.”

बता दें कि 30 अक्टूबर को बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास ‘चाई’ गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पांच यात्रियों और पायलट की मौत हो गई.

इस हेलीकॉप्टर के पायलट की पहचान कैप्टन हिमांशु सभरवाल के रूप में हुई. यात्रियों में शामिल सभी लोग कर्नाटक के रहने वाले थे. इनमें Bengaluru Police की सेंट्रल क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अरुण सालुंके, तुमकुरू के व्यवसायी एचएस नटराज, Bengaluru के व्यवसायी प्रताप बचिहल्ली निंगराजू, Bengaluru के वकील सुधीर के. और वकील शंकर गौड़ा वीबी शामिल थे.

यह हेलीकॉप्टर ‘ट्रांसIndia एविएशन प्राइवेट लिमिटेड’ की ओर से संचालित किया जा रहा था. हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि प्रारंभिक जांच के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की एक टीम को देहरादून भेजा गया है.

इसके अलावा, उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश दिए. वहीं, कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार ने Saturday को कहा कि विमान हादसे में जान गंवाने वालों के शवों को वापस लाने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं.

–

डीसीएच/

Share