Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

राजस्थान: झुंझुनूं हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा

Rajasthan : झुंझुनूं हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा

New Delhi, 2 नवंबर . Rajasthan के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के चापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग इस हादसे में झुलस गए हैं. इस हादसे पर Prime Minister Narendra Modi ने दुख जताया. इसके साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ित के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.

Prime Minister कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “Rajasthan के झुंझुनूं में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायल लोग जल्द स्वस्थ हो. जान गंवाने वालों के परिजनों को Prime Minister राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.”

इससे पहले Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की. इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और घटना की जांच के निर्देश दिए हैं.

वहीं, उपChief Minister प्रेम चंद बैरवा ने हादसे पर दुख जताते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ”झुंझुनूं में हुए हादसे में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने परम धाम में स्थान व घायलों को अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.”

Police के अनुसार, यह घटना तब हुई जब सड़क निर्माण के दौरान बजरी मिलाने वाली एक मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई. मशीन में बिजली का करंट फैल गया, जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर आ गए. मृतक मंडावरा और छापोली के रहने वाले बताए जा रहे हैं. वहीं, पांच घायलों में तीन महिलाएं शामिल हैं.

उदयपुरवाटी Police स्टेशन के थाना प्रभारी रामपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मशीन के हाईवोल्टेज बिजली लाइन के संपर्क में आने से मजदूरों को करंट लग गया. हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया.

–

एसके/डीकेपी

Share