Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

इंडी गठबंधन की रैली फ्लॉप, 10 लाख की भीड़ के बजाय दिखी खाली कुर्सियां: तरुण चुघ

इंडी गठबंधन की रैली फ्लॉप, 10 लाख की भीड़ के बजाय दिखी खाली कुर्सियां: तरुण चुघ

New Delhi, 2 नवंबर . दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडी गठबंधन की रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने रैली में भीड़ जुटाने के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी ने 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया था, लेकिन रैली में मैदान और कुर्सियां खाली नजर आईं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ की कहानी और फिल्मी पटकथा पर आधारित राजनीति को देश की जनता ने एक बार फिर खारिज कर दिया है.

भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन की रैली का उद्देश्य भी स्पष्ट नहीं था. राहुल गांधी की राजनीति अब केवल धमकी देने, अराजकता फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं तथा न्यायपालिका पर सवाल उठाने तक सीमित रह गई है. देश की जनता राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही ऐसी गतिविधियों का विरोध कर रही है और उनके खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है.

BJP MP ने राहुल गांधी के Prime Minister बनने की महत्वाकांक्षा पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि किसी को सपना देखने से रोका नहीं जा सकता, लेकिन देश की जनता उन्हें Prime Minister के रूप में नहीं देखना चाहती.

चुघ ने तंज कसते हुए कहा, “किसी को सपने देखने से कोई रोक नहीं सकता. उन्हें सपने देखने दीजिए. देश की जनता राहुल गांधी को Prime Minister के रूप में नहीं देखना चाहती. वे मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकते हैं, इसमें कोई परेशानी नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की चुनावी हार का सिलसिला जारी है और अब उनकी हार का शतक दूसरे शतक की ओर बढ़ रहा है.

तरुण चुघ ने राहुल गांधी पर देश की सेना के खिलाफ बयान देने और Pakistan की भाषा बोलने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भारतीय सेना के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करता है, Pakistan के सेना-संबंधी रुख का समर्थन करता है और विदेशी टूलकिट के जरिए India को बदनाम करने की कोशिश करता है, उसे देश की जनता माफ नहीं करेगी.

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. चुघ ने कहा कि भारतीय जनता ऐसे नेताओं की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी.

BJP MP ने कहा, “जो व्यक्ति India की वीर सेना को अपशब्द कहता हो, Pakistan की सेना की भाषा बोलता हो, विदेशी टूलकिट के जरिए India को बदनाम करना चाहता हो और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करता हो, उसे जनता माफ नहीं करेगी.”

–

एसएके/एएस

Share