Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

2026 “इंटरनेट की रोशनी” एक्सपो उद्घाटित

2026 “इंटरनेट की रोशनी” एक्सपो उद्घाटित

बीजिंग, 2 नवंबर . वर्ष 2026 “इंटरनेट की रोशनी” एक्सपो Monday को उद्घाटित हुआ. विश्व इंटरनेट सम्मेलन के वूचन शिखर सम्मेलन का अहम भाग होने के नाते इस एक्सपो में 54 देशों और क्षेत्रों के 671 उद्यम भाग ले रहे हैं. 1,000 से अधिक नए उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन किया गया.

बताया जाता है कि वर्तमान एक्सपो का विषय है इंटेलिजेंट कनेक्टिविटी, भविष्य की परिकल्पना. 6 विषय-आधारित प्रदर्शनी क्षेत्रों में सभी पहलुओं में “बुद्धिमान इंटरनेट” के विकास में हुई उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया. सैटेलाइट इंटरनेट और 6जी समेत नई इंटरनेट तकनीक और उत्पाद पहली बार प्रदर्शनी में दिखाए गए.

वर्तमान प्रदर्शनी में परिदृश्य-आधारित दृष्टिकोण अपनाकर औद्योगिक विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा व बुजुर्गों की देखभाल और संस्कृति, मनोरंजन व शिक्षा के लिए डिजाइन किए गए 100 से अधिक एम्बॉडीड एआई रोबोट भी प्रदर्शित किए गए.

गौरतलब है कि वर्ष 2026 “इंटरनेट की रोशनी” एक्सपो 5 नवंबर तक चलेगा. इस दौरान 115 डिजिटल इनोवेशन रिलीज आयोजित किए जाएंगे और 10 औद्योगिक सहयोग व मैचमेकिंग कार्यक्रमों का आयोजन होगा.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share