Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अहंकारी कभी सफल नहीं होते, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा नेता का पलटवार

अहंकारी कभी सफल नहीं होते, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा नेता का पलटवार

कौशांबी, 2 नवंबर . Samajwadi Party नेता मान सिंह यादव ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर दिए बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अहंकार सफलता की ओर नहीं ले जाता है.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इंडिया ब्लॉक की एक नवंबर को रामलीला मैदान में हुई रैली को फ्लॉप बताया. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में दस लाख की भीड़ का लक्ष्य रखा, लेकिन जुटे सिर्फ दस हजार लोग, पूरा आयोजन फ्लॉप हो गया. जनता ने Prime Minister मोदी Government के तख्तापलट मंसूबे को नकार दिया है. राहुल गांधी नकली Prime Minister और अखिलेश यादव नकली Chief Minister बन सकते हैं, लेकिन असली नहीं, दोनों को असली पद पाने में 30 साल लगेंगे. विकसित India और विकसित उत्तर प्रदेश बनने तक कांग्रेस-सपा सत्ता में आएंगी नहीं और भाजपा सत्ता से जाएगी नहीं. भाजपा ही India और उत्तर प्रदेश का वर्तमान और भविष्य है.

कौशांबी में से बातचीत में सपा नेता ने कहा कि यह भाजपा के नेताओं का अहंकार बोल रहा है. इतिहास गवाह है कि घमंड कभी सफल नहीं हुआ है. जिस तरीके का उनका बयान है, ऐसा लगता है कि संविधान को खत्म करने का ऐलान कर रहे हैं. जनमानस ने तय कर लिया है भाजपा को देश और प्रदेश से हटाना है. एमएलसी चुनाव को सेमीफाइनल बताने वाले इस चुनाव में भी हारे.

उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अंगद के पैर वाले बयान पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कह चुके हैं कि भाजपा के लिए यूपी में जमीन नहीं है.

सीएम योगी आदित्यनाथ के Samajwadi Party को श्राप बताए जाने पर सपा नेता ने कहा कि उनके बयान पर क्या टिप्पणी कर सकते हैं, यह कहीं न कहीं अहंकार दिखाता है. उन्हें समाजवादियों के वरिष्ठ नेताओं का इतिहास देखना चाहिए.

नागपुर में हुए एमएलसी चुनाव के परिणाम को लेकर सपा नेता ने कहा कि जनता इनके झूठ को जान चुकी है.

–

डीकेएम/वीसी

Share