Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आईएएनएस स्पेशल,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

नवंबर के पहले सप्ताह में India की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

New Delhi, 1 नवंबर . अमेरिका के अटलांटा में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद नवंबर का पहला सप्ताह डिप्लोमेसी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर कॉमनवेल्थ शासनाध्यक्षों की बैठक (सीएचओजीएम) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए एंटीगुआ और बारबुडा पहुंच रहे हैं. वहीं, New Delhi में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री की यात्रा, भारत-यूरोपीय संघ डिजिटल सहयोग सम्मेलन और अरुणाचल प्रदेश में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी India की कूटनीति के अलग-अलग आयामों को सामने लाएंगे.

इस सप्ताह का सबसे महत्वपूर्ण बहुपक्षीय आयोजन कॉमनवेल्थ शासनाध्यक्षों की बैठक है. एंटीगुआ और बारबुडा की राजधानी सेंट जॉन्स में 1 से 4 नवंबर तक आयोजित हो रही इस बैठक का विषय ‘एक समृद्ध कॉमनवेल्थ के लिए साझेदारी और निवेश को गति देना’ है.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. सम्मेलन में सदस्य देशों के नेता, मंत्री और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि जलवायु अनुकूलन, व्यापार, निवेश, नवाचार और सतत विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

India के लिए कॉमनवेल्थ केवल ऐतिहासिक संबंधों का मंच नहीं है. इसके सदस्य देशों में एशिया, अफ्रीका, कैरेबियाई क्षेत्र और प्रशांत क्षेत्र के अनेक विकासशील देश शामिल हैं. ऐसे में India इस मंच का इस्तेमाल विकासशील देशों की आर्थिक प्राथमिकताओं, जलवायु संबंधी चिंताओं और वैश्विक संस्थाओं में उनकी बेहतर भागीदारी की जरूरत को उठाने के लिए कर सकता है.

कॉमनवेल्थ बैठक से ठीक पहले अटलांटा में 30 और 31 अक्टूबर को हुई जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक ने भी India के लिए कई महत्वपूर्ण कूटनीतिक अवसर तैयार किए हैं. जयशंकर ने इस दौरान अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया. इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ त्रिपक्षीय बातचीत भी की.

यूरोप के साथ India के संबंधों के लिहाज से भी नवंबर के शुरुआती दिन महत्वपूर्ण हैं. ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बीट माइनल-राइजिंगर 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक India की आधिकारिक यात्रा पर हैं. 28 अक्टूबर को New Delhi में उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी.

दोनों देशों के बीच बातचीत का प्रमुख केंद्र आर्थिक और व्यापारिक सहयोग रहा. भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से ऑस्ट्रियाई कंपनियों के लिए भारतीय बाजार में नए अवसर खुलने की उम्मीद है. ऑस्ट्रिया की कंपनियों की India में बुनियादी ढांचे, रेलवे, जलविद्युत और औद्योगिक क्षेत्र में पहले से मौजूद भागीदारी को और विस्तार देने पर भी जोर है.

इसके अलावा शिक्षा, कौशल विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने की संभावनाएं भी दोनों देशों के एजेंडे में हैं. ऑस्ट्रिया जनवरी 2027 से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनने जा रहा है, जबकि India भी 2028-29 के कार्यकाल के लिए इस परिषद की सदस्यता चाहता है. ऐसे में संयुक्त राष्ट्र सुधार और वैश्विक शांति जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहयोग का महत्व बढ़ जाता है.

New Delhi में 2 और 3 नवंबर को आयोजित होने वाला ‘भारत-ईयू डिजिटल सहयोग सम्मेलन’ भी इस सप्ताह के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल है. साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में होने वाले इस सम्मेलन में शोधकर्ता, नीति निर्माता, तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि और नवाचार से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे.

सम्मेलन का उद्देश्य डिजिटल तकनीक और नीतिगत सहयोग को आगे बढ़ाना है. इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर, 6जी, हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, डिजिटल बुनियादी ढांचे, साइबर सुरक्षा और तकनीकी नियमन जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

India और यूरोपीय संघ दोनों ही डिजिटल अर्थव्यवस्था को भविष्य की आर्थिक प्रतिस्पर्धा का महत्वपूर्ण आधार मानते हैं. India के पास बड़े डिजिटल उपयोगकर्ता आधार, तकनीकी प्रतिभा और डिजिटल सार्वजनिक ढांचे की ताकत है, जबकि यूरोप के पास अनुसंधान, औद्योगिक तकनीक और नियामक अनुभव है.

ऐसे में दोनों पक्षों के बीच सहयोग बढ़ने से न केवल तकनीकी नवाचार को गति मिल सकती है, बल्कि सुरक्षित डिजिटल नेटवर्क और भरोसेमंद तकनीकी व्यवस्था विकसित करने में भी मदद मिल सकती है. सम्मेलन का आयोजन आईएनपीएसीई (इनपेस), सी-डैक और आईआईटी गुवाहाटी कर रहे हैं.

India की कूटनीतिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण पक्ष अरुणाचल प्रदेश में भी दिखाई देगा. तवांग में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी 1 से 7 नवंबर तक आम लोगों के दर्शन के लिए उपलब्ध रहेगी. यह आयोजन 31 अक्टूबर से 21 नवंबर तक अरुणाचल प्रदेश के तीन प्रमुख बौद्ध केंद्रों तवांग, बोमडिला और नामसाई में चलने वाले व्यापक कार्यक्रम का हिस्सा है.

राष्ट्रीय संग्रहालय, New Delhi में संरक्षित पिपरहवा से प्राप्त पवित्र अवशेषों को विशेष व्यवस्था के तहत अरुणाचल प्रदेश लाया गया है. इस आयोजन के साथ ‘बौद्ध विरासत पर एक प्रदर्शनी और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ भी आयोजित किया जा रहा है. सम्मेलन में India सहित छह अन्य देशों के बौद्ध भिक्षु, विद्वान और प्रतिनिधि शामिल होंगे.

‘हिमालयी क्षेत्र और उससे आगे बौद्ध धर्म का प्रसार’ विषय पर होने वाला यह सम्मेलन India की सांस्कृतिक और सभ्यतागत कूटनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण है. बौद्ध धर्म India से निकलकर एशिया के अनेक देशों तक पहुंचा और आज भी दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्व एशिया से लेकर हिमालयी क्षेत्र के देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव का एक मजबूत आधार है.

तवांग का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह क्षेत्र तिब्बती बौद्ध परंपरा का एक प्रमुख केंद्र है. यहां होने वाला आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ India की समृद्ध बौद्ध विरासत और पड़ोसी देशों के साथ उसके ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों को भी सामने लाएगा.

केंद्र Government के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश Government, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ और राष्ट्रीय संग्रहालय के सहयोग से इस आयोजन की व्यवस्था की है. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 31 अक्टूबर को तवांग में उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया.

नवंबर का पहला सप्ताह India की विदेश नीति के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को एक साथ सामने ला रहा है. एक तरफ कॉमनवेल्थ के जरिए विकासशील देशों के साथ साझेदारी मजबूत करने की कोशिश है, तो दूसरी तरफ यूरोप के साथ व्यापार और डिजिटल तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर जोर है. वहीं, तवांग में बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी India की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने का अवसर प्रदान कर रही है.

–

केआर/

Share