
Mumbai , 27 जून . Mumbai के भायखला इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मोहर्रम के जुलूस के दौरान लोगों के बीच संदिग्ध टैबलेट वितरित करने के आरोप में एक व्यक्ति को Police ने हिरासत में लिया है. घटना Friday को रे रोड स्थित भायखला क्षेत्र में आयोजित अशूरा के जुलूस के दौरान हुई.
Police के अनुसार, आरोपी बिना किसी चिकित्सकीय पर्ची के लोगों के बीच कैप्सूल और टैबलेट बांट रहा था. मामले का खुलासा तब हुआ, जब टैबलेट का सेवन करने वाले एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई.
Mumbai Police के मुताबिक टैबलेट खाने के बाद संबंधित व्यक्ति को उल्टी और बेचैनी की शिकायत हुई. सूचना मिलते ही भायखला Police मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया. Police का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह जो टैबलेट बांट रहा था, वे सामान्य दर्द निवारक (पेनकिलर) दवाएं थीं, हालांकि Police ने इस दावे को अंतिम रूप से स्वीकार नहीं किया है और टैबलेट की वास्तविक प्रकृति की जांच कराई जा रही है.
Mumbai Police ने बताया कि भायखला Police की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते टैबलेट का आगे वितरण रोक दिया गया, जिससे किसी बड़ी अप्रिय घटना की संभावना टल गई. जिस व्यक्ति की तबीयत खराब हुई थी, उसे तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है.
Police के अनुसार, पीड़ित की शिकायत के आधार पर भायखला Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है और आरोपी से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह टैबलेट कहां से लाया था और उन्हें लोगों के बीच किस उद्देश्य से बांट रहा था.
Police अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. यदि जांच में किसी प्रकार की आपराधिक मंशा या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
पीआईएम/वीसी