
बलरामपुर, 10 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या से नामांकन करें, वह भी वहीं से चुनाव मैदान में उतरेंगे. Chief Minister ने कहा, ‘लड़ाई चेलों से क्यों? लड़ाई तो आमने-सामने होनी चाहिए.’ उन्होंने कहा कि अयोध्या उनकी आस्था की स्थली है और वहां हो रहे विकास कार्यों की निगरानी के लिए वह लगातार जाते हैं.
उन्होंने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अब अयोध्या में चुनावी मुकाबला भी आमने-सामने हो जाए. Chief Minister बलरामपुर के रेहरा बाजार विकासखंड के बिलरिया गांव में 803 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे. Chief Minister योगी ने सपा अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि सपा के बबुआ अभी से बौखला गए हैं. अभी तो विकास की शुरुआत हुई है, आगे बहुत कुछ होना बाकी है. उन्होंने कहा कि सपा Government में अयोध्या को तीन-चार घंटे बिजली मिलती थी. विकास में बाधाएं खड़ी की जाती थीं. आज वही अयोध्या रामराज्य के नए उदाहरण के रूप में त्रेतायुग का स्मरण करा रही है.
उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में 80 प्रतिशत सीटों पर भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए जीतेगा. विपक्ष के हिस्से अधिकतम 20 प्रतिशत सीटें ही आएंगी. Chief Minister योगी ने सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी और अवैध गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां किसी छांगुर जैसे व्यक्ति को पनपने नहीं दिया जाएगा. किसी को डेमोग्राफी बदलने की छूट नहीं मिलेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सपा Government में यह क्षेत्र तस्करी और अपराधियों की गतिविधियों का केंद्र बन गया था. अब वही क्षेत्र विकास की नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है.
सीएम योगी ने कहा कि पिछली Governmentों में माफिया और अपराधियों को संरक्षण मिलता था. अपराधियों के हौसले बुलंद थे और आम नागरिक भय के माहौल में रहते थे. अब प्रदेश में कानून का राज है. उन्होंने कहा कि Government अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. किसी माफिया को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी. बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए जेल या जहन्नुम के अलावा तीसरा रास्ता नहीं है. सपा पर हमला करते हुए Chief Minister योगी ने कहा कि उसका पीडीए वास्तव में ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ है. इसका दूसरा अर्थ ‘प्रदेश डुबाऊ अलायंस’ भी है. राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने दलितों, पिछड़ों और अन्य वर्गों की उपेक्षा की. एक सीट परिवार के सदस्य को दी गई, जबकि दूसरी धनबल के आधार पर बांटी गई.
Chief Minister ने कहा कि सपा के एजेंडे में परिवार के बाहर किसी के लिए स्थान नहीं है. Chief Minister योगी ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव जीतने पर ये दल इसे अपना पुरुषार्थ बताते हैं, जबकि हारने पर ईवीएम को दोष देते हैं. चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करते हैं और न्यायालय पर टिप्पणी करते हैं. उन्होंने पूर्ववर्ती Governmentों पर भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए. कहा कि प्रदेश में अब कोई दंगा नहीं कर सकता. Chief Minister योगी ने कहा कि आपदा में जनहानि होने पर पीड़ित परिवार को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है. मानव-वन्यजीव संघर्ष में जनहानि अथवा पशुहानि होने पर भी अगले 24 घंटे में मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश के साढ़े नौ लाख युवाओं को Governmentी नौकरी दी गई है.
Chief Minister योगी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में बलरामपुर के लिए दस हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की धनराशि भेजी गई है. मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का सत्र शुरू हो चुका है. भवन तैयार होने पर Prime Minister Narendra Modi को लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया जाएगा. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है. रिंग रोड, चीनी मिल विस्तार, थारू संग्रहालय और मथुरा घाट पुल का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि बलरामपुर को विकास के मामले में पिछड़ने नहीं दिया जाएगा. Chief Minister योगी ने विभागीय प्रदर्शनियां देखीं और छात्रा के विज्ञान मॉडल की सराहना की. एक बच्चे का अन्नप्राशन कराया.
Chief Minister बाल सेवा योजना में विकास यादव और मोहम्मद शादाब को लैपटॉप दिए. किरण वर्मा और हिमांश यादव को कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए चार-चार लाख रुपये की सहायता से संबंधित चाबियां सौंपीं. अजय कुमार पाल, हसन रजा और गुफरान अंसारी को युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत पांच-पांच लाख रुपये के चेक दिए. किसना देवी और ननका देवी को आवास स्वीकृति पत्र तथा गुड़िया वर्मा और पिंकी को आजीविका मिशन के तहत 45 लाख रुपये का चेक दिया. बलरामपुर विधायक पल्टूराम ने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के रास्ते पर है.
उन्होंने 2027 में सभी 403 विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत का दावा करते हुए लोगों से योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार Chief Minister बनाने का आह्वान किया. उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा ने कहा कि 2017 से पहले व्यापारी और महिलाएं भय के माहौल में रहते थे. योगी Government ने अपराधियों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर प्रदेश में शिक्षा और विकास को गति दी है.
–
विकेटी/डीकेपी