
New Delhi, 11 अक्टूबर . कांग्रेस नेता उदित राज ने दिल्ली में हुए सीजेपी के प्रदर्शन और इस पर आए Political बयानों पर प्रतिक्रिया है. सीजेपी के प्रदर्शन पर उदित राज ने कहा कि ये प्रदर्शन सिर्फ सीजेपी की तरफ से नहीं था. इसमें कई संगठन शामिल थे, टीएमसी भी शामिल थी और आम आदमी पार्टी इसे लीड कर रही थी.
उन्होंने कहा कि ये आम आदमी पार्टी के ही लोग हैं और कई संगठनों ने मिलकर ये प्रदर्शन किया है. जंतर-मंतर पर जब पहले जून-जुलाई में प्रोटेस्ट हुआ था, तो उस कंटीन्यूअस प्रोटेस्ट में तमाम सारे संगठन थे, लेकिन नाम हमेशा सीजेपी का ही रहा है. आज भी उसी तरीके से ये मिला-जुला प्रदर्शन है. केंद्र Government पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज तानाशाही की पराकाष्ठा रही और पूरे इलाके को जेल में बदल दिया गया. पार्लियामेंट, हनुमान रोड, अशोक रोड, जंतर-मंतर, रायसीना, महादेव रोड और कई जगहों पर इंटरनेट काट दिया गया. Government डरी हुई है.
उदित राज ने बताया कि Friday को हम लोगों ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में President द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की. इस दौरान President ने कहा कि उनको प्रूफ दिया जाए, एक तरह से एक्नॉलेज तो किया कि हां कोई गड़बड़ी है, आगे देखते हैं क्या होता है.
सीजेपी के प्रोटेस्ट से कांग्रेस की दूरी को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा कि आज इंडिया ब्लॉक खुद कर रहा है. राजघाट में किया फिर आकाशवाणी पर किया और हम लोगों की गिरफ्तारी हुई है. फिर से हमारी तैयारी है और राहुल गांधी छात्रों के बीच में गए हैं तो हम तो प्रमुख रूप से लड़ रहे हैं, वो भी लड़े ठीक बात है.
BJP MP संबित पात्रा द्वारा राहुल गांधी के बयान को ‘नालायक नेता’ जैसा बताए जाने पर उदित राज ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि उन जैसा खुद जितना बड़ा कोई नालायक हो और दूसरे को ऐसा समझे तो ये तो बड़ा छोटापन है, छिछलापन है.
महबूबा मुफ्ती द्वारा आज की दिल्ली की तुलना आर्टिकल 370 हटाए जाने के समय के कश्मीर से किए जाने पर उदित राज ने कहा कि वहां भी एक दौर ऐसा था कि Police चप्पे-चप्पे पर रही, लेकिन वहां की परिस्थितियां अलग थीं और यहां की परिस्थितियां अलग हैं. यहां तो संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं और चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी आयोग हो गया है. यहां बड़ा मुद्दा है, बीस राज्यों में जो एसआईआर हुआ है. 13 करोड़ से ज्यादा वोट काटे गए हैं, किन परिस्थितियों में काटे गए हैं उनका क्या होगा. एक तरह से भाजपा को जिताने वाला आयोग हो गया, ये तो पूरे देश का मामला है.
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के उस बयान पर कि देश में खतरनाक स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, उदित राज ने कहा कि जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या की है, India कहा जाता था कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जब वही नहीं रहा, वही कमजोर हो गया है तो जो भी आवाजें उठ रही हैं वो लोकतंत्र को बचाने के लिए, देश को बचाने के लिए हैं. अराजकता तो वो फैला रहे हैं. गैर संवैधानिक काम तो बीजेपी कर रही है और भाजपा, आरएसएस की योजना है कि संविधान को बदल करके इस देश के अंदर एक ऑटोक्रेसी बैठाना, मनुवाद का कब्जा हो जाए.
President से मुलाकात के बाद राहुल गांधी के बयान और खड़गे की बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर उदित राज ने कहा कि बैलेट पेपर से ही चुनाव होना चाहिए. जो एडवांस कंट्रीज हैं, जहां के लोग पढ़े-लिखे हैं, वोटर जागरूक हैं, जहां ईमानदारी है, जहां झूठ नहीं होता, वहां की संवैधानिक संस्थाएं बिकी नहीं होती, वहां भी ईवीएम को त्याग करके बैलेट पर उतर आए हैं तो India में तो बैलेट पेपर से होना ही चाहिए.
–
पीएसके/वीसी