
Mumbai , 14 फरवरी . वेलेंटाइन डे पर जहां लोग अपने स्पेशल वन के लिए प्यार का इजहार कर रहे हैं, वहीं, Actress तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पुराने प्यार को याद किया.
हालांकि, यह कोई रोमांटिक पार्टनर नहीं, बल्कि Actress का पालतू डॉग है. Saturday को वेलेंटाइन डे पर अपने पालतू डॉग को याद करते हुए Actress ने खास नोट पोस्ट किया. उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्होंने अपने डॉग को खो दिया था और उसके बाद उनकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रही.
Actress ने लिखा, “मेरे सच्चे प्यार के लिए, हैप्पी वेलेंटाइन डे. तुम पिछले साल मुझे छोड़कर चले गए थे, और तुम्हारे बिना जिंदगी अब वैसी नहीं लगती. मुझे इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया, जितना मैंने सोचा भी नहीं था. मेरा सबसे बड़ा प्यार.”
Actress की इस पोस्ट से साफ झलकता है कि उनका पालतू डॉग सिर्फ जानवर ही नहीं, बल्कि उनके परिवार का एक अहम सदस्य था.
Actress काफी स्पिरिचुअल हो गई हैं. Actress भले ही काफी समय से पर्दे पर नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन वह अपनी स्पिरिचुअल यात्रा से फैंस के दिलों में अपनी मौजूदगी बना रही हैं. इससे पहले वे Maharashtra के अहमदनगर में मौजूद शनि शिंगणापुर के दर्शन करने गई थीं. उन्होंने इसकी कुछ झलकियां भी social media पर शेयर की थीं.
Actress का फिल्मी करियर उनकी बड़ी बहन की तरह कामयाब नहीं रहा. जहां काजोल के अभिनय को आज भी सराहा जाता है, वहीं तनिषा फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकीं. Actress बिग बॉस 7 में भी नजर आई थीं.
Actress 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘कोड नेम अब्दुल’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने सलमा नामक एक रॉ एजेंट की भूमिका अदा की थी. इससे पहले, वे साल 2016 की फिल्म ‘अन्ना’ में नजर आई थीं. इसमें उन्होंने पत्रकार का किरदार निभाया था.
–
एनएस/एबीएम