विधायक तेजपाल तंवर ने उठाई तावडू को गुरुग्राम जिले में शामिल करने की मांग, सीएम की रैली में रखेंगे बात

तावडू, 14 फरवरी . तावडू के विधायक तेजपाल तंवर ने एक बार फिर जोर-शोर से तावडू क्षेत्र को गुरुग्राम जिले में शामिल करने की मांग उठाई है. उन्होंने कहा कि यह लंबे समय से चली आ रही पुरानी मांग है और इसे वे Chief Minister नायब सिंह सैनी के समक्ष मजबूती से रखेंगे.

विधायक ने Saturday को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया जल्द पूरी होनी चाहिए. कुछ गांव तावडू के गुरुग्राम में शामिल हो सकते हैं, लेकिन हमारी मांग पूरे तावडू को गुरुग्राम जिले में शामिल करने की है. विधायक ने कहा, “मैं इस मुद्दे को हमेशा मजबूती से उठाता रहा हूं और अब Chief Minister की महारैली में इसे फिर से उनके समक्ष रखने की कोशिश करूंगा.”

यह मांग ऐसे समय में जोर पकड़ रही है, जब 15 फरवरी को तावडू की अनाज मंडी में Chief Minister नायब सिंह सैनी की ‘सोहना-तावडू विकसित महारैली’ होने जा रही है. यह तावडू में Chief Minister की पहली विशेष रैली होगी, जिसमें Union Minister राव इंद्रजीत सिंह भी उपस्थित रहेंगे.

प्रशासन और भाजपा ने रैली की तैयारियां पूरी कर ली हैं. रैली सुबह 11 बजे आयोजित होगी, जहां Chief Minister क्षेत्र के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. Police अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में करीब 700-750 Police अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे.

इसमें 5 डीएसपी, 19 इंस्पेक्टर और 78 एसआई/एसएसआई सहित अतिरिक्त बल शामिल होंगे. हेलीपैड से रैली स्थल तक 2.5 किमी क्षेत्र में ट्रैफिक Police लगातार पेट्रोलिंग करेगी. तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं. एक वीआईपी के लिए और दो आमजन के लिए. मंडी के पीछे पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है.

Saturday को डीसी अखिल पिलानी, एसपी राजेश कुमार, विधायक तेजपाल तंवर और भाजपा पदाधिकारियों ने अंतिम निरीक्षण किया.

Chief Minister रैली में करीब 15 परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगे, जिनमें मुख्य रूप से तावडू गर्ल्स स्कूल का नवनिर्मित भवन, रेवाड़ी रोड पर मॉडर्न तालाब और नई पार्क, पुराने ऐतिहासिक किले का जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास शामिल हैं. क्षेत्रवासियों को इन विकास कार्यों से बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है.

स्थानीय युवा, क्षेत्रवासी और भाजपा कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह है. लोग इसे सोहना-तावडू के विकास के लिए ऐतिहासिक अवसर मान रहे हैं. विधायक की गुरुग्राम विलय वाली मांग से चर्चा फिर तेज हो गई है, जो रैली में और जोर पकड़ सकती है.

एएमटी/वीसी

Leave a Comment