
कोलकाता, 9 अप्रैल . पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोलकाता Police ने सख्ती बढ़ा दी है. कोलकाता Police आयुक्त अजय नंद ने वरिष्ठ Police अधिकारियों को रात 10 बजे से 2 बजे तक सड़कों पर गश्त करने के निर्देश दिए हैं.
Thursday को आयोजित बैठक में Police आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे रात के समय क्षेत्रों में सक्रिय रूप से मौजूद रहें और निरीक्षण करें. उन्होंने चुनाव से जुड़े सभी मामलों में कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि घटनाओं की गंभीरता समझकर तुरंत आवश्यक निर्देश दिए जा सकें.
बैठक में शहर के ज्वाइंट Police कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर स्तर के अधिकारी भी मौजूद थे. उन्हें भी रात में गश्त और नाका चेकिंग के दौरान उपस्थित रहकर पूरे अभियान की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं.
वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्रीय बलों के साथ समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया है. विधानसभा चुनाव से पहले संवेदनशील इलाकों की जांच और निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है.
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा. कोलकाता की 11 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी.
फिलहाल राज्य की Police व्यवस्था चुनाव आयोग के नियंत्रण में है.
इस बीच, भवानीपुर में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के नामांकन के दौरान हुई अशांति के बाद चुनाव आयोग ने Police आयुक्त से कानून-व्यवस्था संभालने की क्षमता पर सवाल भी किया था. इसके बाद अजय नंद ने लालबाजार मुख्यालय में अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष बैठक की.
गौरतलब है कि चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने सुप्रतिम Government को कोलकाता Police आयुक्त पद से हटाकर अजय नंद की नियुक्ति की थी.
वहीं, Chief Minister ममता बनर्जी ने भी Thursday को Police की भूमिका पर नाराजगी जताई. आरोप है कि उनके नामांकन मार्च के दौरान उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिली.
इन हालात में कोलकाता Police ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि मतदान भयमुक्त और निष्पक्ष माहौल में कराया जाएगा. किसी भी तरह की गड़बड़ी या बूथ जाम करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Police ने लोगों से बिना डर के मतदान करने की अपील की है और कहा है कि यदि किसी को वोट डालने से रोका जाता है, तो तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत करें.
–
डीएससी