
नई दिल्ली, 9 अप्रैल . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉरीशस के Prime Minister डॉ. नवीन रामगुलाम से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों पर संतोष जताया. इस दौरान उन्होंने Prime Minister Narendra Modi की ओर से शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं और द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न अहम क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट पर कहा, ”मॉरीशस के Prime Minister डॉ. नवीन रामगुलाम से मिलकर खुशी हुई. Prime Minister Narendra Modi की ओर से शुभकामनाएं दीं. पिछले एक साल में हमारी व्यापक साझेदारी में उल्लेखनीय और ठोस प्रगति देखने को मिली है.”
विदेश मंत्री ने कहा, ”हमने इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिनमें विकास सहयोग, स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता निर्माण, मोबिलिटी, प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंध शामिल हैं. साथ ही पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों और उनके प्रभावों पर भी बात हुई.”
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि India और मॉरीशस की चिरस्थायी मित्रता के प्रति Prime Minister रामगुलाम की दृढ़ प्रतिबद्धता का हम तहे दिल से सम्मान करते हैं.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉरीशस के Prime Minister डॉ. रामगुलाम के साथ विशेष बैठक के दौरान बातचीत के अहम पहलुओं की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.
स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज के लिए एलओई (लेटर ऑफ एक्सचेंज) का गवाह बना, जिससे यह दोहराया गया कि India मॉरीशस के इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सुरक्षा के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
मॉरीशस में India की मदद से बने 11 हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स (एचआईसीडीपीएस) का उद्घाटन किया. ये प्रोजेक्ट्स सस्टेनेबल डेवलपमेंट, ऊर्जा, खेल और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं और यह दिखाते हैं कि India हर मॉरीशियन तक विकास पहुंचाने के लिए काम कर रहा है.
इसके अलावा, पहली बार किसी साझेदार देश के लिए आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल लॉन्च किया गया, जो मॉरीशस के Governmentी कर्मचारियों के लिए है. उम्मीद है कि इससे प्रशासन और लोगों के लिए काम करने की व्यवस्था और बेहतर होगी.
यूजीसी इंडिया और मॉरीशस के हायर एजुकेशन कमीशन के बीच सहयोग के लिए समझौता (एमओयू) होने को भी नोट किया गया.
हाइड्रोग्राफी के क्षेत्र में सहयोग के तहत समुद्री नक्शों की बिक्री के लिए 45,000 अमेरिकी डॉलर की रॉयल्टी चेक सौंपे जाने की भी सराहना की गई.
–
एवाई/डीकेपी