
Lucknow, 23 अप्रैल . आईपीएल 2026 में Wednesday को Lucknow सुपर जायंट्स (एलएसजी) और Rajasthan रॉयल्स (आरआर) की टीमें इकाना स्टेडियम में आमने-सामने थी. आरआर ने 40 रन से मैच जीत लिया. इस मैच में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर से कप्तान और खिलाड़ी के रूप में फ्लॉप साबित हुए. पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ ने कहा है कि पंत अपने शॉट चयन से निराश होंगे.
स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए जियोस्टार एक्सपर्ट संजय बांगर ने ऋषभ पंत की मौजूदा फॉर्म का विश्लेषण करते हुए कहा, “अपनी पारी की शुरुआत में उन्होंने जो शॉट लगाए, वे सही नहीं लगे. अपनी पहली तीन गेंदों में, उन्होंने हर बार लाइन के पार स्विंग करने की कोशिश की. एक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज होने के नाते, जिसके पास बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय रन और अनुभव है, यह कुछ ऐसा है जिससे वह बहुत निराश होंगे. उनकी बॉडी लैंग्वेज ने सब कुछ बता दिया. उन्हें पता था कि उन्होंने गलती की है. अगर वह शुरू में ही अपने अप्रोच पर ज्यादा स्पष्टता दिखाते हैं, तो उन्हें कहीं बेहतर परिणाम मिलेगा.”
वानखेड़े स्टेडियम में Mumbai इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच Thursday को होने वाले मुकाबले पर बांगड़ ने कहा, “Mumbai के लिए आत्मविश्वास कोई मुद्दा नहीं है. अहम खिलाड़ी रन बना रहे हैं. क्विंटन डी कॉक और तिलक वर्मा शतक लगा चुके हैं. जसप्रीत बुमराह का नई गेंद से गेंदबाजी करना सकारात्मक है. स्पिनर्स ने भी शानदार गेंदबाजी की है. गजनफर और सेंटनर शानदार रहे हैं. विल जैक्स के उपलब्ध होने से Mumbai का प्लेइंग इलेवन अब धीरे-धीरे संतुलित हो रहा है.”
रोहित शर्मा के खेलने की संभावना पर बांगड़ ने कहा, “भले ही यह पूरी तरह से बल्लेबाज या इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर हो, लेकिन एमआई को रोहित का इस्तेमाल करना चाहिए. एक मजबूत शुरुआत बहुत जरूरी है. इस सीजन की सबसे सफल टीमों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों एक साथ अच्छी रही हैं. अगर रोहित और क्विंटन डी कॉक एक मजबूत ओपनिंग स्टैंड बना सकते हैं, तो इससे सूर्यकुमार यादव और मध्यक्रम के अन्य बल्लेबाजों पर दबाव कम होगा.”
रोहित शर्मा इंजरी की वजह से पिछले दो मैचों में Mumbai इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे हैं. चेन्नई के खिलाफ होने वाले मैच से पहले रोहित को अभ्यास करते देखा गया है, इसलिए उनके खेलने की संभावना जताई जा रही है.
–
पीएके