गुजरात के उमरेठ उपचुनाव में 11 बजे तक 25.65 प्रतिशत व बारामती में 20.55 प्रतिशत मतदान

New Delhi, 23 अप्रैल . India निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार Thursday सुबह 11 बजे तक Gujarat के उमरेठ सीट पर 25.65 प्रतिशत, Maharashtra के बारामती सीट पर 20.55 प्रतिशत और राहुरी सीट पर 18.22 प्रतिशत मतदान हुआ है.

इससे पहले बारामती में 9 बजे तक 8.01 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, वहीं राहुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 6.39 प्रतिशत मतदान हुआ था. इसके साथ Gujarat की उमरेठ विधानसभा उपचुनाव में 10 प्रतिशत मतदान हुआ था.

Gujarat के उमरेठ सीट पर उपचुनाव के लिए Thursday सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई. इस बार चुनावों को लेकर वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला, क्योंकि कई पोलिंग स्टेशनों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थीं. यहां पर लगभग 2 लाख 45 हजार मतदाता, जिनमें चार हजार मतदाता पहली बार मतदान कर रहे है.

वहीं कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें भाजपा के हर्षद परमार और कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान के बीच सीधा मुकाबला है. प्रशासन ने सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए एक हजार 500 मतदान कर्मियों की टीम तैनात की है. मौजूदा विधायक गोविंद परमार के असामयिक निधन के कारण उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था.

Maharashtra के बारामती और राहुरी सीटों पर उपचुनाव के लिए Thursday सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई. Maharashtra की उप-Chief Minister सुनेत्रा पवार ने सुबह ही बारामती उपचुनाव के लिए अपना वोट काटेवाड़ी में डाल कर लोगों से मतदान करने की अपील की.

बता दें कि यह पवार परिवार का पैतृक गांव है. बारामती वही सीट है, जो पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के बाद खाली हो गई थी. मतदान को लेकर सुनेत्रा पवार ने मतदाताओं से अपील की है कि वे उनके दिवंगत पति अजित पवार को श्रद्धांजलि के तौर पर उनका समर्थन करें.

पिछले साल अक्टूबर में भाजपा विधायक शिवाजी करदिले के निधन के बाद राहुरी सीट खाली हो गई थी. उनके बेटे अक्षय करदिले राहुरी से चुनाव लड़ रहे हैं, उनका मुकाबला एनसीपी (एसपी) के उम्मीदवार गोविंद मोकाटे और वंचित बहुजन अघाड़ी के संतोष चालके से है.

एसएके/पीएम

Leave a Comment