पाकिस्तान सिख श्रद्धालुओं को गुमराह कर खालिस्तान अभियान को दे रहा बढ़ावा: रिपोर्ट

इस्लामाबाद, 25 अप्रैल . अपनी नापाक हरकतों से बाज न आते हुए Pakistan लगातार सिख समुदाय के कुछ वर्गों को भड़काने की कोशिश कर रहा है. साथ ही सीमा से लगे इलाकों के भोले-भाले ग्रामीणों को गुमराह कर खालिस्तान अभियान की ओर आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

‘खालसा वॉक्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Pakistan से India में हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी जारी है. रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि इसमें सिर्फ एजेंसियां ही नहीं, बल्कि Pakistan में रह रहे सिख समुदाय के कुछ अलगाववादी तत्व भी शामिल हो सकते हैं.

हाल ही में Pakistan गए श्रद्धालुओं के समूहों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि Pakistanी सिख नेता गोपाल सिंह चावला श्रद्धालुओं से बातचीत के दौरान खालिस्तान के समर्थन में प्रचार करते दिखाई दिए.

रिपोर्ट में कहा गया कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और एक सुनियोजित उकसावे की रणनीति को दर्शाता है. किसी पवित्र धार्मिक यात्रा को Political मंच में बदलना न तो उचित है और न ही स्वीकार्य.

रिपोर्ट के अनुसार, Pakistan की धरती से इस तरह के बयान पहली बार नहीं आए हैं. बार-बार ऐसे तत्वों को बढ़ावा देना और अलगाववादी भावनाओं को हवा देना इस बात का संकेत है कि कुछ ताकतें धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल कर भारत, खासकर पंजाब का माहौल प्रभावित करना चाहती हैं.

रिपोर्ट में कहा गया कि यह न सिर्फ India की संप्रभुता को चुनौती देने की कोशिश है, बल्कि सिख समुदाय की आस्था को भी ठेस पहुंचाने वाला कदम है.

इसके अलावा, श्रद्धालु जो शांति और श्रद्धा की भावना से पवित्र स्थलों के दर्शन करने जाते हैं, उन्हें इस तरह के Political और भड़काऊ बयानों के संपर्क में लाया जाना गंभीर साजिश की ओर इशारा करता है. ऐसे प्रयास युवाओं को गुमराह कर गलत रास्ते पर धकेलने का माध्यम भी बन सकते हैं.

रिपोर्ट में कहा गया कि पंजाब ने आतंकवाद और अलगाववाद के कठिन दौर से बड़ी मेहनत के बाद बाहर निकलकर विकास, शांति और सामाजिक सौहार्द की राह पकड़ी है. ऐसे में इस तरह के भड़काऊ बयान पुराने जख्मों को फिर से कुरेद सकते हैं और क्षेत्र की स्थिरता को खतरे में डाल सकते हैं.

रिपोर्ट ने मांग की कि ऐसे तत्वों और उनके समर्थकों के खिलाफ सख्त कूटनीतिक और कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि धार्मिक यात्राएं किसी भी Political एजेंडे से मुक्त रहें.

रिपोर्ट में कहा गया कि समय की मांग सतर्कता, एकता और दृढ़ता है. Pakistan की धरती से चलाए जा रहे एजेंडों का मुकाबला मजबूत इच्छाशक्ति और स्पष्ट नीति से ही किया जा सकता है, ताकि देश की एकता और अखंडता हर हाल में सुरक्षित रहे.

डीएससी

Leave a Comment