
Bhopal , 25 अप्रैल . Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह ने राज्य में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी को लेकर त्वरित कदम उठाने की मांग की है. पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह ने Chief Minister मोहन यादव को पत्र लिखकर बताया है कि कृषि सलाहकार परिषद, Madhya Pradesh के पूर्व सदस्य केदार सिरोही द्वारा अवगत कराया गया है कि राज्य में ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल बाजार में आने के लिए तैयार है.
वर्तमान में निजी मंडियों में मूंग का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम होने के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हर वर्ष राज्य Government द्वारा केंद्र Government को मूंग खरीदी का प्रस्ताव भेजा जाता है, जिसके आधार पर मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत खरीदी की अनुमति मिलती है. लेकिन, इस वर्ष अब तक ऐसा कोई प्रस्ताव केन्द्र को प्रेषित नहीं किया गया है. गिरदावरी रिपोर्ट के अनुसार इस बार ग्रीष्मकालीन मूंग के रकबे में 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे उत्पादन में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की संभावना है.
दिग्विजय सिंह ने Chief Minister से आग्रह किया है कि किसानों को नुकसान से बचाने और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर दिलाने के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए प्रस्ताव शीघ्र केन्द्र Government को भेजने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए जाएं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य Government इस विषय पर संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र निर्णय लेगी, जिससे प्रदेश के किसानों को राहत मिल सके.
–
एसएनपी/डीकेपी