
Mumbai , 25 अप्रैल . Actor आयुष्मान खुराना कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के जरिए दर्शकों को अपने चुलबुले अंदाज से गुदगुदाने के लिए तैयार हैं. Saturday को मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘दिलवाले चोर’ रिलीज कर दिया.
टी-सीरीज ने गाने का क्लिप को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, “इश्क दी डोरी और दिल दी चोरी दोनों एक साथ. गाना ‘दिलवाले चोर’ रिलीज कर दिया गया है.
यह एक ऐसा गाना है, जो दिल को बहुत सुकून देता है. इस संगीत की लाइनें काफी कैची हैं, जो दर्शकों को दीवाना बना रही है. गाने का संगीत आधुनिक और क्लासिक मेलोडी का एक बेहतरीन मिश्रण है. गाने को आदित्य रिखारी और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है, जबकि इसके लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं और रोचक कोहली ने इसका संगीत तैयार किया है.”
वहीं, गाने में आयुष्मान और सारा अली खान की केमिस्ट्री सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. गाने में दोनों इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं. गाने के बोल आधुनिक रोमांस को बखूबी दर्शाते हैं, जिसमें प्यार की शरारत और दिल को छू लेने वाली भावनाएं घुली हुई हैं.
पीयूष-साजिया ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है. यह मेलोडी न केवल प्यार और चाहत की कहानी बुनती है, बल्कि इसमें एक चंचल चार्म भी है जो दर्शकों को खुद से जोड़े रखता है. इससे पहले फिल्म का गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज किया गया था. इस गाने को भी फैंस ने काफी पसंद किया था.
फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के अलावा, रकुल और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म प्रयागराज की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो गलतफहमियों और हास्य के साथ रोमांस पेश करती है.
मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पति पत्नि और वो दो’ का निर्माण भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा ने किया है. यह 2019 की हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है. इस फिल्म में जहां Kanpur के इंजीनियर चिंटू त्यागी के विवाहेतर संबंध को मजेदार अंदाज में पर्दे पर दिखाया गया था.
फिल्म ‘पति पत्नि और वो दो’ 15 मई को पूरे देश में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
–
एनएस/वीसी