Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

तेज प्रताप यादव ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप, पूर्व सहयोगी आकाश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज

तेज प्रताप यादव ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप, पूर्व सहयोगी आकाश यादव के खिलाफ First Information Report  दर्ज

Patna, 21 जून . जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने Saturday को आरोप लगाया कि उनकी और उनके पिता लालू यादव की हत्या की साजिश रची जा रही है. इस संबंध में उन्होंने अपने पूर्व सहयोगी आकाश यादव और कई अन्य लोगों के खिलाफ Police में शिकायत दर्ज कराई है.

Patna के सचिवालय Police स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि आकाश यादव, उनकी बहन अनुष्का यादव और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें और उनके बीमार पिता, दोनों को मारने की साजिश रची.

Saturday को पत्रकारों से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि आकाश यादव, अनुष्का यादव और छह अन्य लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि वे उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे और उनके परिवार के खिलाफ साजिश में शामिल थे.

Patna में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेज प्रताप ने कहा कि मेरे पिता लालू यादव बीमार हैं. वे मेरे पिता और मुझे, दोनों को मारने की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी से यह भी अपील की कि वे उनके और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें.

इस विवाद की जड़ें अनुष्का यादव के साथ अपने रिश्ते को लेकर तेज प्रताप के पहले किए गए सार्वजनिक दावों में हैं. उस समय उन्होंने कहा था कि शादीशुदा होने के बावजूद वे अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में थे.

इस घटना के बाद, लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा की और उन्हें पार्टी की गतिविधियों से दूर कर दिया. इसके बाद, तेज प्रताप ने दावा किया कि इस मामले से जुड़ी social media पोस्ट उनके ऑनलाइन अकाउंट के हैक होने के बाद की गई थी और उन्होंने इस घटना को गलतफहमी बताया.

तेज प्रताप के शिकायत दर्ज कराने से पहले, आकाश यादव ने जेजेडी प्रमुख के खिलाफ आरोपों के साथ Patna के पाटलिपुत्र Police स्टेशन में संपर्क किया था. आकाश यादव के अनुसार, तेज प्रताप और उनके सहयोगियों ने परिवार के सदस्यों से मिलने के बहाने उनके घर में जबरन घुसने की कोशिश की.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अमेरिका के एक नंबर से धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें कॉल करने वाले ने जेल में बंद एक गैंगस्टर से लिंक होने का दावा किया था.

तेज प्रताप ने इन आरोपों से इनकार किया है और इन्हें मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित बताया है. उन्होंने इन कथित धमकियों के पीछे एक बड़ी Political साजिश का भी इशारा किया है.

–

पीएसके/एबीएम

Share