रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में चोरी के तीन मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, असम पुलिस को सौंपा

मालीगांव (असम), 17 मई . पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल ने चोरी की घटना में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 30 हजार रुपए के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद गुवाहाटी Police को सौंप दिया गया, जहां उससे मामले के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है.

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है. Police पूछताछ के दौरान अब उससे इस संदर्भ में अन्य जानकारी जुटाने का प्रयास किया ज रहा है, ताकि आगे की कार्रवाई की पूरी रूपरेखा निर्धारित की जा सके.

रेलवे Police बल के मुताबिक, आरोपी ने चोरी की इस घटना को New Delhi से गुवाहाटी जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति में अंजाम दिया था.

वहीं, रेलवे Police ने चोरी के एक अन्य मामले में एक अन्य आरोपी को भी कटिहार से गिरफ्तार किया. यह आरोपी भी चोरी की घटना में ही संलिप्त था. इसके पास से 32 हजार रुपए नकद और चोरी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया था. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कटिहार Police को सौंप दिया गया है. उसके खिलाफ अब भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के बारे में विचार किया जा रहा है.

Police ने एक तीसरी कार्रवाई में न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस में सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से 25 हजार रुपए और चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे Police को सौंप दिया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

रेलवे Police बल ने स्पष्ट किया कि हमारे लिए अपने यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, लिहाजा हम उसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर सकते. ऐसी स्थिति में अगर इस तरह का कोई भी मामला प्रकाश में आता है, तो निसंदेह उसके खिलाफ अविलंब कार्रवाई की जाएगी.

रेलवे Police बल ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें इस तरह की किसी भी घटना के बारे में जानकारी मिलती है तो फौरन हमें बताएं, क्योंकि हमारे लिए रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि रही है.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment