
नई दिल्ली, 17 मई . ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने साफ शब्दों में कहा है कि तेहरान बातचीत के जरिए समाधान चाहता है, लेकिन इसके लिए धैर्य और गंभीर वार्ता जरूरी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा युद्ध थोपा गया, तो उसका नतीजा पहले जैसा ही होगा.
India में ईरान के दूतावास के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट के अनुसार, अराघची ने कहा, “युद्ध और शांति का सवाल है. इसलिए, अगर वे बातचीत के जरिए कोई हल चाहते हैं, तो उन्हें सब्र रखना होगा, क्योंकि एक सही हल तक पहुंचने के लिए पेचीदा और विस्तृत बातचीत की जरूरत होती है. अगर वे फिर से युद्ध करना चाहते हैं, तो यह उनकी मर्जी है. उन्होंने पहले भी हमारी आजमाइश की है, और वे फिर से हमारी आजमाइश कर सकते हैं, लेकिन नतीजा कुछ अलग नहीं होगा.”
ईरानी विदेश मंत्री का यह बयान अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया, जिसमें ट्रंप ने एआई से बनी एक तस्वीर और संदेश पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, ”यह तूफान से पहले की शांति है.”
ट्रंप के social media पर शेयर की गई तस्वीर में President ट्रंप अमेरिकी नौसेना के एक एडमिरल के साथ ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ हैट पहने हुए, तूफानी समुद्र और बिजली कड़कने के बीच एक नौसैनिक जहाज पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. बैकग्राउंड में ईरानी जहाज भी नजर आ रहे हैं, जिससे संभावित टकराव के संकेत और मजबूत हुए हैं. इस पोस्ट को बड़े पैमाने पर तेहरान के लिए एक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.
अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर एक परोक्ष चेतावनी दी है. इसी बीच खबरें सामने आ रही हैं कि वह ईरान पर एयर स्ट्राइक फिर से शुरू करने को लेकर अपने शीर्ष सहयोगियों के साथ चर्चा कर रहे हैं.
न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया है कि ट्रंप ईरान पर एक बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर रहे हैं और उनके सहयोगी कथित तौर पर कूटनीतिक कोशिशों के फेल होने पर नए एयर ऑपरेशन के लिए वैकल्पिक योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं.
हाल के बयानों में, ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही शांति समझौता नहीं हुआ तो ईरान के लिए बहुत बुरा समय आएगा. फ्रेंच ब्रॉडकास्टर बीएफएमटीवी को दिए एक टेलीफोन इंटरव्यू में अमेरिकी President ने कहा, “उनकी दिलचस्पी एक समझौते पर पहुंचने में है.”
–
एवाई/एबीएम