
चंडीगढ़, 17 मई . कांग्रेस नेता पवन बंसल ने Prime Minister Narendra Modi द्वारा वैश्विक हालात पर चिंता जताए जाने और त्वरित कदम न उठाने पर पिछले दशकों की उपलब्धियों को खो देने की चेतावनी पर Sunday को तंज कसा. उन्होंने कहा कि Prime Minister ने कम से कम पिछले दशकों की उपलब्धियों को स्वीकार तो किया है.
कांग्रेस नेता पवन बंसल ने से बात करते हुए कहा, “शुक्र है कि पीएम मोदी ने पिछले दशकों की बात की, सिर्फ पिछले दशक की नहीं. पहले ऐसी बातें होती थीं कि 2014 से पहले India में कुछ था ही नहीं, India 2014 में बना. पहली बार मैंने देखा कि वे उसके पहले की भी बात कर रहे हैं. इससे साफ है कि उन्होंने माना कि पहले भी काम होता रहा, जिससे देश मजबूत हुआ.”
बंसल ने पीएम मोदी के बयान को निराशाजनक बताते हुए कहा कि Prime Minister को देश की वर्तमान स्थिति का एहसास है. उन्होंने कहा, “India में क्या हो रहा है, हमें वह देखने की जरूरत है. रुपए की कीमत कितनी गिर गई है, यह किसी से छिपा नहीं है. बेरोजगारी भयंकर बढ़ी है. बड़ी तादाद में ग्रेजुएट बेरोजगार बैठे हैं. अब तो नया पैटर्न सामने आया है कि नीट के पेपर लीक हो रहे हैं.”
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने मान लिया है कि उनसे हालात संभाले नहीं गए. उन्होंने कहा, “अब जब देश में कोई चुनाव नहीं है तो उन्होंने इन हालातों पर चर्चा शुरू की है.” बंसल ने सुझाव दिया कि सभी दलों को साथ लेकर राष्ट्रीय नजरिए से इस संकट का सामना करना चाहिए. Government को विपक्ष से भी राय लेनी चाहिए.
उन्होंने नीट विवाद पर राहुल गांधी के धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग को जायज बताते हुए कहा, “राहुल ने एक सही मांग उठाई है. 2024 में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं, लेकिन अगर हम हिसाब लगाएं कि पिछले कुछ साल में अलग-अलग राज्यों में Governmentी एजेंसियों या केंद्रों से कितने परीक्षा पेपर लीक हुए हैं, तो यह संख्या सैकड़ों में पहुंच जाएगी. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना गलत है. छात्र बहुत मेहनत से पढ़ाई करते हैं और भारी तनाव और दबाव में रहते हैं.”
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा सभी सीटों पर अकेले लड़ने के फैसले पर पवन बंसल ने पूरा विश्वास जताया. उन्होंने कहा, “हम बंगाल में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और हर जगह जोरदार मुकाबला किया है. हमें बहुत अच्छे प्रदर्शन का पूरा भरोसा है. अपने साथियों और कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है.”
बंसल ने कहा कि कांग्रेस जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी है और नतीजे पार्टी के लिए बहुत अच्छे रहेंगे. यह कांग्रेस की स्वतंत्र ताकत को दिखाने वाला कदम है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister मोदी पर की गई आतंकवादी वाली टिप्पणी पर पवन बंसल ने सफाई दी. उन्होंने कहा, “उन्होंने उन्हें आतंकवादी नहीं कहा. उन्होंने जो कहा, वह यह था कि विरोधियों को आतंकित किया जा रहा है. हमारे सामने इसके कई उदाहरण हैं.”
–
एससीएच/वीसी