
आसनसोल, 17 मई . पश्चिम बंगाल के आसनसोल के मोहिशिला में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने एक सभा में भाग लिया. यह सभा भाजपा की Government बनने के बाद मतदाताओं और समर्थकों को धन्यवाद देने के लिए आयोजित की गई थी. इस दौरान अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला.
मीडिया से बात करते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जो लोग कहते थे कि राज्य में भाजपा की Government आने के बाद मछली और चिकन बंद हो जाएगा, उन्हें जवाब मिल गया है. मां कैंटीन में जाकर कोई भी मछली-भात खा सकता है. हर धर्म के लोगों के लिए कैंटीन खुली हुई है.
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने तरह-तरह के कार्ड बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की है, उनमें मंत्री और नेता भी शामिल रहे हैं. इसकी जांच की जाएगी और सबका हिसाब होगा.
टीएमसी नेता जहांगीर खान पर अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि उन्होंने कहा था कि ‘पुष्पा झुकेगा नहीं.’ जहांगीर को नोटिस मिला हुआ है, लेकिन वह मिल ही नहीं रहे हैं. पता नहीं कहां छिपे हुए हैं. उनके जैसे बहुत नेता हमने देखे हैं. ऐसा लग रहा है कि वह किसी चूहे के बिल में घुस गए हैं. अब राज्य में सुवेंदु अधिकारी की Government है. डायलॉग सिर्फ सिनेमा में ही अच्छा लगता है.
अग्निमित्रा पॉल ने यह भी कहा कि बंगाल के लोगों ने जिस तरह से आशीर्वाद दिया है और छप्पर फाड़कर वोट दिया है, उससे हमारा दायित्व और बढ़ गया है. हम पहले ही दिन से लोगों के लिए हाजिर हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को लोग कभी माफ नहीं करेंगे. जो लोग उन्हें जितना प्यार करते थे, वे उन्हें माफ नहीं करेंगे. उनका भी हिसाब होगा.
उन्होंने कहा कि युद्ध की वजह से तेल के दाम बढ़े हैं और आगे भी बढ़ेंगे. इसमें हम सभी को सहयोग करना होगा. लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए. पीएम मोदी ने भी अपने काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या कम कर दी है.
बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के साथ उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं. अधिकारियों को लोगों की देखभाल और समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए.
–
एएमटी/एबीएम