
New Delhi, 17 मई . President द्रौपदी मुर्मू 25 मई को वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी. गृह मंत्रालय ने social media पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी.
मंत्रालय के अनुसार, President भवन में आयोजित होने वाले पहले नागरिक अलंकरण समारोह में President पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करेंगी.
इस वर्ष India Government ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है. इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं.
पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा.
पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं. वर्ष 1954 में शुरू किए गए ये पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं.
इन पुरस्कारों का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट और उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना है. कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, लोक प्रशासन तथा व्यापार एवं उद्योग जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए ये सम्मान दिए जाते हैं.
–
डीएससी