Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
समाज,राजनीति,राष्ट्रीय

‘गुरुओं का अपमान’ करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: नितिन नवीन

‘गुरुओं का अपमान’ करने के लिए पंजाब के Chief Minister  को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: नितिन नवीन

लुधियाना, 21 जून . पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने Sunday को कहा कि गुरुओं का अपमान करने के लिए राज्य Government और Chief Minister को सजा देने का समय आ गया है.

Government पर राज्य को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेलने का आरोप लगाते हुए नितिन नवीन ने कहा कि पंजाब का इस्तेमाल अंधाधुंध कर्ज लेकर एक एटीएम की तरह किया गया है. उन्होंने वादा किया कि पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा.

नितिन नवीन लुधियाना में 8,000 से ज्यादा सब-सर्कल (शक्ति केंद्र) कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

मोगा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी रैली के ठीक बाद नितिन नवीन की इस हाई-लेवल संगठनात्मक बैठक से साफ संकेत मिला कि भाजपा 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी कर रही है.

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के लिए हमारे गुरुओं के सम्मान और प्रतिष्ठा से बढ़कर कुछ भी नहीं है. कोई राज्य ऐसी Government को कैसे बर्दाश्त कर सकता है, जिसके Chief Minister ही हमारे गुरुओं का अपमान करते हों? अब समय आ गया है कि जनता ऐसी Government को सबक सिखाए.

राज्य की आर्थिक स्थिति पर बात करते हुए भाजपा प्रमुख ने कहा कि पंजाब पर 4 लाख करोड़ रुपए का भारी-भरकम कर्ज है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ सालों में जारी किए गए करोड़ों रुपए के केंद्रीय फंड को धोखेबाजों ने हड़प लिया.

उन्होंने कहा कि पंजाब Government ने जनता के लिए लगभग कुछ नहीं किया है, बल्कि लोगों की जान और रोजी-रोटी को खतरे में डाला है. इस Government के राज में इंसानी जिंदगी की कोई कीमत नहीं रह गई है. 2027 के चुनावों के बाद हम पंजाब से लूटा गया एक-एक पैसा वसूल करेंगे.”

नवीन ने कहा कि पंजाब अभी ड्रग्स की लत, गैंगस्टरों के आतंक और बढ़ते कर्ज के तिहरे संकट से जूझ रहा है. उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा के पास ही राज्य को इस स्थिति से बाहर निकालने की Political इच्छाशक्ति है.

नवीन ने कहा कि भाजपा अपने वादे पूरे करती है. हमने आर्टिकल 370 हटाने का वादा किया था और उसे पूरा किया. कश्मीर में जहां कभी Pakistan के झंडे लहराते थे, वहां आखिरकार शांति लौट आई है और युवा मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं.

Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है, पीएम आवास योजना के तहत लगभग चार करोड़ घर बनाए गए हैं और खास कल्याणकारी योजनाओं के जरिए लाखों महिलाओं को सशक्त बनाया गया है.

उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे India में 22 राज्यों में Government चला रही है और देश भर में तेजी से विकास कर रही है. पंजाब में ‘डबल-इंजन Government’ न होने के कारण यहां के लोग इन फायदों से वंचित रह रहे हैं और राज्य पिछड़ रहा है.

उन्होंने मतदाताओं से मौजूदा Government को सत्ता से हटाने की अपील की और कहा कि पार्टी का मुख्य मकसद एक शक्तिशाली, समृद्ध और विकसित पंजाब बनाना है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बाहर निकलने और जमीनी स्तर पर अभियान शुरू करने का आग्रह किया.

उन्होंने आगे कहा, “हर भाजपा कार्यकर्ता को हर घर, मोहल्ले, गांव और शहर तक पहुंचकर पीएम मोदी के नेतृत्व वाली Government की कल्याणकारी नीतियों के बारे में बताना चाहिए और राज्य Government के कुशासन को उजागर करना चाहिए. अगर हम पूरी ताकत लगा दें तो हर बूथ कमेटी विकास और विरासत कमेटी में बदल जाएगी.”

–आईएएनएल

पीएसके/डीकेपी

Share