
चंडीगढ़, 16 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi के 17 जुलाई को होने वाले Haryana के जींद दौरे को लेकर राज्य Government ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस अवसर पर मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम भी जारी कर दिए गए हैं. Prime Minister जींद में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और यहीं से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
Prime Minister के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साथ-साथ Haryana के सभी जिलों में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों में Government के मंत्री, सांसद, विधायक, चेयरमैन, जिला अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होकर Prime Minister के संबोधन और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साक्षी बनेंगे.
खास बात यह है कि Prime Minister के आगमन पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में कांग्रेस के निलंबित पांच विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है. इनमें जरनैल सिंह, शैली चौधरी, रेणु बाला, मोहम्मद इसराइल और मोहम्मद इलियास शामिल हैं.
जिला स्तर पर अलग-अलग स्थानों पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी भी तय कर दी गई है. अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, सोनीपत में कृष्णलाल पवार, पानीपत में महिपाल ढांडा, हिसार में रणवीर गंगवा, भिवानी में श्रुति चौधरी, फरीदाबाद में विपुल गोयल और गुरुग्राम में राव नरवीर कार्यक्रम में शामिल होंगे.
इसके अलावा झज्जर में राज्यमंत्री राजेश नागर, कैथल में सांसद नवीन जिंदल, करनाल में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, कुरुक्षेत्र में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पलवल में खेल मंत्री गौरव गौतम, पंचकूला में सांसद रेखा शर्मा, रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, रोहतक में महिला आयोग की चेयरमैन उषा प्रियदर्शनी और यमुनानगर में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.
Prime Minister मोदी के जींद दौरे को लेकर पूरे Haryana में उत्साह का माहौल है. राज्य Government इसे एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर के रूप में देख रही है, क्योंकि इसी कार्यक्रम के दौरान देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर India के स्वच्छ और आधुनिक रेल परिवहन की दिशा में एक नया अध्याय शुरू किया जाएगा.
–
वीकेयू/वीसी