अलीपुर हिट एंड रन केस: दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, गाड़ी जब्त

New Delhi, 16 जुलाई . दिल्ली Police ने अलीपुर थाना क्षेत्र में हुए हिट एंड रन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में एक Police constable की जान गई थी. Police ने आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया है.

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली Police ने अलीपुर की घटना के बाद कई धाराओं में First Information Report दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की थी. जल्द Police आरोपियों तक पहुंचने में सफल हुई और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

दिल्ली Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप उर्फ करन और नीरज शामिल हैं. अधिकारियों ने कहा कि घटना में शामिल गाड़ी को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है. फिलहाल, आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया चल रही है. कानून के अनुसार जांच पूरी करने के लिए इस मामले पर प्राथमिकता से काम किया जा रहा है.

दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में यह घटना Wednesday शाम करीब 6 बजे सिंघु बॉर्डर पर हुई. एक तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक Police के हेड constable को टक्कर मारी. घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया. इस घटना में Policeकर्मी टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़ा.

घायल अवस्था में हेड constable को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हेड constable की पहचान अमित के रूप में हुई, जो नरेला ट्रैफिक सर्कल में स्पीड मॉनिटरिंग के लिए स्पीड गन लगा रहे थे. वह मूल रूप से Haryana के सोनीपत के रहने वाले थे.

घटना के बाद दिल्ली Police ने जांच पड़ताल शुरू की और आसपास के cctv फुटेज को खंगाला. शुरुआती जांच में Police ने वाहन की पहचान की और उसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

डीसीएच/

Leave a Comment