Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया: पीएम पद की नॉमिनेटेड उम्मीदवार ने बेचे अपने तीन मकान

दक्षिण कोरिया: पीएम पद की नॉमिनेटेड उम्मीदवार ने बेचे अपने तीन मकान

सोल, 23 जून . दक्षिण कोरिया की Prime Minister पद की नामित उम्मीदवार हान सियोंग-सुक ने अपने स्वामित्व वाले तीन मकान बेच दिए हैं, और अब उनके पास सिर्फ एक घर बचा है. उनके कार्यालय ने Tuesday को यह जानकारी दी. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब वह संसदीय पुष्टि (कन्फर्मेशन) सुनवाई की तैयारी कर रही हैं, जिसमें उनके पास कई मकानों का स्वामित्व विपक्ष के प्रमुख आलोचनात्मक मुद्दों में से एक माना जा रहा था.

योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार हान, जो पिछले वर्ष Government में शामिल होने से पहले दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल कंपनी नावेर की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रह चुकी हैं, ने सोल में तीन और ग्योंगगी प्रांत में एक मकान का स्वामित्व रखा था.

विपक्ष का आरोप है कि कई मकानों का स्वामित्व रखना President ली जे-म्युंग की उन आलोचनाओं के विपरीत है, जिनमें उन्होंने बहु-आवास स्वामित्व और रियल एस्टेट सट्टेबाजी की निंदा की थी.

कार्यालय के अनुसार, हान के पास अब केवल सोल के केंद्रीय क्षेत्र सामचियोंग-डोंग में स्थित एक मकान ही बचा है.

कार्यालय ने एक बयान में कहा, “Prime Minister पद की उम्मीदवार हान सियोंग-सुक का मानना है कि एक वरिष्ठ Governmentी अधिकारी के रूप में उनकी बड़ी जिम्मेदारी है और वह Government की रियल एस्टेट नीति को लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगी.”

हान की संसदीय पुष्टि सुनवाई Thursday और Friday को निर्धारित है. उनकी नियुक्ति के अनुमोदित होने की संभावना प्रबल मानी जा रही है, क्योंकि सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के पास राष्ट्रीय विधानसभा में बहुमत है.

हाल ही में President ने उनको इस पद के लिए नॉमिनेट किया था. हान को निवर्तमान Prime Minister किम मिन सुक का उत्तराधिकारी नामित किया. सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ हान इससे पहले ली Government में लघु एवं मध्यम उद्यम और स्टार्टअप मंत्री के रूप में कार्य कर चुकी हैं.

अपने नामांकन के बाद हान सियोंग सुक ने कहा था कि अगर उन्हें देश के दूसरे शीर्ष संवैधानिक पद पर नियुक्त किया जाता है तो वो आम लोगों की आजीविका को बेहतर करने पर जोर देंगी.

हान ने पत्रकारों से कहा, “अगर मुझे Prime Minister की अहम जिम्मेदारी दी जाती है, तो मैं लोगों की आजीविका से जुड़ी आपातकालीन स्थिति को हल करने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा दूंगी.”

President ली ने अपने एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उन्होंने किसी पेशेवर राजनेता के बजाय हान को इसलिए चुना क्योंकि वह व्यावहारिक दृष्टि से काम करने के लिए उपयुक्त हैं, जबकि Political पहलुओं का काम सत्तारूढ़ पार्टी संभाल सकती है.

59 वर्षीय हान ने 1989 में सुकम्यॉन्ग वुमेन्स यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद एक स्थानीय कंप्यूटर पत्रिका में पत्रकार के रूप में करियर शुरू किया.

1997 में वह एम्पास नामक वेब सर्च इंजन और पोर्टल कंपनी से जुड़ीं और उसके संस्थापक सदस्यों में शामिल रहीं.

इसके लगभग दस साल बाद वह एनएचएन कंपनी में शामिल हुईं और आगे चलकर नेवर जैसी बड़ी इंटरनेट कंपनी की आधारशिला रखी गई. हान के प्रयासों का प्रतिफल रहा कि नेवर दक्षिण कोरिया का प्रमुख इंटरनेट प्लेटफॉर्म साबित हुआ.

–

केआर

Share