
हाजीपुर, 14 फरवरी . बिहार के वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में Sunday को Union Minister और भाजपा नेता नित्यानंद राय ने बैलगाड़ी चलाई. इस दौरान नित्यानंद राय धोती, कुर्ता और गमछा पहनकर मंत्री भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूब गए. हाजीपुर में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शिव बारात निकालने की परंपरा है. यहां महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है.
हाजीपुर के प्राचीन मंदिर पतालेश्वर नाथ मंदिर में Union Minister नित्यानंद राय सुबह पहुंचे और पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे शिव बारात में शामिल हुए और बैलगाड़ी चलाई. Union Minister इस परंपरा का करीब 30 वर्षों से अधिक समय से निर्वहन कर रहे हैं.
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इस शिव बारात में शामिल हुए. श्रद्धालु इस दौरान ‘हर हर महादेव’ का जयघोष करते रहे और अबीर तथा गुलाल उड़ाते नजर आए.
इस अवसर पर Union Minister अन्य लोगों से भी मिले और उन्हें महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी. उन्होंने कहा कि वैशाली जिले के विभिन्न हिस्सों के लोग यहां महाशिवरात्रि पर्व में पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं. यह परंपरा काफी पुरानी है. वे पिछले कई वर्षों से बाबा के गाड़ीवाहक बने हैं. वे अन्य समय कहीं रहे लेकिन महाशिवरात्रि के मौके पर वे यहां पहुंच जाते हैं.
उन्होंने कहा कि यह उनके लिए आस्था और सौभाग्य का विषय है. वे अपने जीवन भर इस परंपरा को निभाएंगे. इस बारात की झांकी में शामिल घोड़े, हाथी, बैड बाजा, ढोल-मंजीरे और भूत-पिशाच बने लोगों ने पूरे माहौल को उत्सवपूर्ण और आध्यात्मिक बना दिया. शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद अक्षय वट राय स्टेडियम पहुंचेगी. वहां बेहतरीन झांकी और बैंड वालों को सम्मानित किया जाएगा.
Union Minister राय ने बाबा से सबको सुखी बनाए रखने और शांति देने की प्रार्थना की. इस अवसर पर भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे और ‘हर हर महादेव’ से शहर गूंजता रहा.
–
एमएनपी/एसके