नीतीश कुमार ने लिया राजनीतिक फैसला, जल्द निशांत बिहार में करेंगे नई पारी की शुरुआतः मंत्री श्रवण कुमार

Patna, 7 मार्च . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले और नामांकन दाखिल करने के बाद से जदयू कार्यकर्ताओं और जनता में भारी रोष के बाद Friday को विधानमंडल की बैठक हुई. इस बैठक में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने पर मुहर लगी है. इस बैठक में हुई चर्चा के बारे में बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने से बातचीत करते जानकारी दी.

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “Chief Minister के निर्देश पर जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी. बैठक में Chief Minister ने पूरा मामला प्रस्तुत किया और पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं, विधायकों, सांसदों और मंत्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की. ​​उन्होंने कहा कि वे उनका साथ नहीं छोड़ रहे हैं और उनके साथ काम करते रहेंगे, सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे.”

श्रवण कुमार ने कहा, “नीतीश कुमार ने Political फैसला लिया है. जनता, कार्यकर्ता, सांसद-विधायक और शुभचिंतक इस निर्णय से कोई संतुष्ट नहीं है. लेकिन इस निर्णय को Political निर्णय कहा जा सकता है. ऐसे में अगर कोई लीडर Political निर्णय ले रहा है तो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का कर्तव्य है कि उनके साथ खड़ा रहें.”

श्रवण कुमार ने कहा कि Chief Minister ने बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि वह बिना किसी दबाव के यह फैसला लिया है. उनकी इच्छा थी कि वह राज्यसभा में जाएं. दबाव जैसी कोई बात होती तो नीतीश कुमार जरूर बताते. इसके साथ नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि जो भी दिक्कत और परेशानी होगी, उसका हल निकालेंगे.

श्रवण कुमार ने नीतीश के बेटे निशांत कुमार को लेकर कहा कि लंबे समय से युवा पीढ़ी उन्हें एक्टिव पॉलिटिक्स में आने की मांग कर रही है. श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत कुमार शिक्षित और मृदुभाषी हैं और उन्हें राजनीति में आना चाहिए. पार्टी के नेता भी निशांत को राजनीति में लाने की मांग करते रहते हैं. उम्मीद है, जल्द ही निशांत कुमार का जनता दल में शामिल होंगे और बिहार में नई ऊर्जा के साथ नई पारी की शुरुआत करेंगे.

ओपी/एएस

Leave a Comment