
New Delhi, 14 मई . अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थिति के कारण ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है. Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने जनता से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की स्वैच्छिक अपील की है.
बीकानेर में पत्रकारों से बात करते हुए Union Minister अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “खाड़ी संघर्ष से जुड़े बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की जरूरत है. यह जनता से एक स्वैच्छिक अपील है और यह Prime Minister की भी अपील है. मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि जब तक यह संकट बना रहता है, हमें पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम से कम करने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि हम अंतरराष्ट्रीय तनाव से पैदा हुई स्थिति को बेहतर ढंग से संभाल सकें.”
भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने Prime Minister Narendra Modi के काफिले को मात्र दो गाड़ियों तक सीमित करने के फैसले की सराहना की. उन्होंने कहा, “कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और कई देशों में डीजल व पेट्रोल की कीमतों में 400 से 500 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है. हमारे Prime Minister ने हमेशा राष्ट्रहित में काम किया है. लोगों पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े, इसके लिए उन्होंने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की.”
उन्होंने कहा कि Prime Minister ने लोगों से डीजल-पेट्रोल का इस्तेमाल कम करने की अपील की और Governmentों से भी ऐसा करने का आग्रह किया. कल हमने खुद देखा कि Prime Minister केवल दो गाड़ियों के काफिले के साथ यात्रा कर रहे थे.
सरावगी ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए बताया कि Government ने कैबिनेट में ईवी नीति को मंजूरी दे दी है. इसका उद्देश्य लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर प्रोत्साहित करना है. उन्होंने कहा कि युद्ध के इस दौर में Prime Minister यूएई का दौरा कर रहे हैं, जहां ऊर्जा सुरक्षा समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. जब भी Prime Minister विदेश यात्रा पर जाते हैं, राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है.”
नीट यूजी मामले पर संजय सरावगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “केंद्र Government ने नीट परीक्षा रद्द कर दी और जांच सीबीआई को सौंप दी. अब सीबीआई इस मामले में कार्रवाई कर रही है. विपक्ष ऐसे मुद्दों पर सिर्फ हंगामा खड़ा करता है. जब पेपर लीक हुआ था, तब यही लोग कार्रवाई की मांग कर रहे थे. अब जब कार्रवाई हो रही है तब भी विरोध कर रहे हैं. यह बच्चों के भविष्य का सवाल है.”
बिहार Government में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि नीट अनियमितताओं में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. Government यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.
–
एसएके/वीसी