बिहार के सारण में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में तीन की मौत

Patna, 14 मई . बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में एनएच-531 पर Thursday को तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.

हादसा पुरब सोनिया ब्रिज के पास Thursday सुबह 5:00 बजे हुआ. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऑटो-रिक्शा चालक सहित तीन लोग छपरा से एकमा की ओर जा रहे थे, इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए, जिसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर Police की टीम पहुंची और घायलों को एकमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया.

घायलों में से एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. वहीं, अन्य दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें छपरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में दोनों ने दम तोड़ दिया.

Police ने ट्रक और ऑटो दोनों को जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल Police सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही हैं.

दाउदपुर Police स्टेशन में लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के संबंधित धाराओं के तहत ट्रक चालक के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है. इस दुर्घटना के तुरंत बाद से वह फरार है.

सारण Police ने शवों को मुर्दाघर में रखा है और मृतकों के परिजनों को इस हादसे के बारे में सूचित करने के प्रयास कर रही है.

पीएम

Leave a Comment