मां का फोन लेकर घर से निकली थी नेहा, दूसरे दिन नीले ड्रम में मिला शव: डीएसपी

पटियाला, 28 मई . पंजाब में Wednesday को एक नीले ड्रम में मिली महिला के शव की Police ने पहचान कर ली है. Police के मुताबिक मृतका का नाम नेहा है, जो गोपाल कॉलोनी की रहने वाली थी. Police ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिवार को सौंप दिया है और अब मामले की गंभीरता से जांच जारी है.

डीएसपी जगजीत सिंह रंधावा ने इस पूरे केस पर जानकारी देते हुए बताया कि पहले तो शव की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि मृतका नेहा ही थी. उन्होंने कहा कि Police ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और अब आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Police जांच में यह बात सामने आई है कि नेहा Tuesday को घर से निकली थी और अपने साथ अपनी मां का मोबाइल फोन भी लेकर गई थी. परिवार के मुताबिक, वह पहले भी कभी-कभी घर से बाहर जाती रहती थी, इसलिए शुरुआत में किसी को ज्यादा चिंता नहीं हुई. लेकिन जब वह वापस नहीं लौटी, तब परिवार परेशान हुआ और उसकी तलाश शुरू की गई.

जांच में यह भी सामने आया है कि नेहा की पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन बाद में उसका तलाक हो गया था. वह पिछले कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी और दोनों के बीच काफी समय से कोई संपर्क नहीं था. Police का कहना है कि इस एंगल को भी जांच में शामिल किया गया है. हालांकि, अभी तक उसके पति की किसी भी तरह की संलिप्तता सामने नहीं आई है, लेकिन उसे क्लीन चिट भी नहीं दी गई है.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि नेहा की हत्या गला घोंटकर की गई थी. उसके गले पर चोट के निशान पाए गए हैं. हत्या के बाद शव को एक नीले ड्रम में डाल दिया गया और फिर उसे डीएमडब्ल्यू पुल के पास फेंकने की कोशिश की गई, ताकि पहचान छिपाई जा सके.

Police अधिकारियों का कहना है कि वे हर एंगल से जांच कर रहे हैं. परिवार वालों ने अभी तक किसी पर शक जाहिर नहीं किया है, लेकिन Police अपने स्तर पर हर संभावित एंगल से जांच आगे बढ़ा रही है. अधिकारियों के अनुसार जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

पीआईएम/डीकेपी

Leave a Comment