मणिपुरी सिनेमा लोगों की पहचान और जुझारूपन को दर्शाता है: राज्यपाल अजय कुमार भल्ला

इंफाल, 28 मई . मणिपुर के Governor अजय कुमार भल्ला ने Thursday को कहा कि मणिपुरी सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह लोगों की पहचान, संघर्ष, उम्मीदों और जुझारूपन को दुनिया के सामने रखने का एक मजबूत जरिया बन चुका है.

उन्होंने कहा कि मणिपुरी फिल्मों ने हमेशा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक वास्तविकताओं को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है.

Governor भल्ला इंफाल स्थित एमएसएफडीएस के पैलेस ऑडिटोरियम में आयोजित 16वें मणिपुर स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स (एमएसएफए) 2024 के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मणिपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी ताकत उसकी जड़ों से जुड़ाव है.

उन्होंने युवा फिल्म निर्माताओं से अपील की कि वे स्थानीय कहानियों, भाषाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजते हुए नई सोच और आधुनिक सिनेमाई तकनीकों को भी अपनाएं.

Governor ने मणिपुरी सिनेमा को आगे बढ़ाने में फिल्म निर्माताओं, कलाकारों, लेखकों, तकनीशियनों, समीक्षकों और शोधकर्ताओं के योगदान की सराहना भी की.

इस अवसर पर Chief Minister युमनाम खेमचंद सिंह ने कहा कि सिनेमा समाज में प्रेरणा और सामाजिक मूल्यों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि सीमित दर्शक वर्ग और कई चुनौतियों के बावजूद मणिपुरी फिल्म इंडस्ट्री को लगातार आगे बढ़ने और राज्य से बाहर भी अपनी पहचान मजबूत करने की कोशिश जारी रखनी चाहिए.

Chief Minister ने मणिपुरी सिनेमा के प्रचार और मजबूती के लिए Government के समर्थन का भरोसा भी दिया.

कार्यक्रम के दौरान आधिकारिक अवॉर्ड कैटलॉग का विमोचन किया गया. साथ ही ह्यूएन लल्लोंग मणिपुर थांग-ता कल्चरल एसोसिएशन द्वारा मणिपुर की पारंपरिक मार्शल आर्ट ‘थांग-ता’ का शानदार प्रदर्शन भी किया गया, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया.

समारोह में एमएसएफडीएस लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2024 मणिपुर के पहले पेशेवर सिने कलाकार नगांगबाम स्वर्णजीत सिंह को प्रदान किया गया. यह सम्मान Governor अजय कुमार भल्ला ने उन्हें मणिपुरी सिनेमा में उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए दिया.

Governor, Chief Minister और कला एवं संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री गोविंददास कोंथौजम ने फीचर और नॉन-फीचर फिल्म श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए.

एमएसएफडीएस द्वारा आयोजित यह पुरस्कार मणिपुरी सिनेमा का सर्वोच्च राज्य सम्मान माना जाता है, जिसका उद्देश्य फिल्म जगत में उत्कृष्टता, रचनात्मकता और कला को प्रोत्साहन देना है.

वीकेयू/डीकेपी

Leave a Comment