सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन’ का दौरा किया, जनता की शिकायतें सुनीं

jaipur, 28 मई . Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने Thursday को jaipur स्थित शासन सचिवालय में Rajasthan संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने खुद फोन पर आम लोगों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान Chief Minister ने सीधे शिकायतकर्ताओं से संवाद कर यह जानने की कोशिश की कि Governmentी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लोगों तक सही तरीके से पहुंच रहा है या नहीं.

एक बातचीत में Chief Minister ने कोटा जिले के खैराबाद निवासी प्रिंस नाम के युवक से फोन पर कहा, “मैं भजनलाल शर्मा बोल रहा हूं, बताइए आपकी क्या समस्या है?”

Chief Minister की आवाज सुनकर शिकायतकर्ता कुछ पल के लिए हैरान रह गया. इसके बाद उसने बिजली आपूर्ति से जुड़ी अपनी परेशानी बताई. Chief Minister ने तुरंत अधिकारियों को मामले का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए और शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाया कि समस्या का शीघ्र निपटारा होगा.

इसी तरह दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा निवासी पुनीराम ने पट्टे से जुड़ी शिकायत Chief Minister के सामने रखी. इस पर भजनलाल शर्मा ने कहा, “मैं आपके गांव आ चुका हूं. आपके मामले को लेकर पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं.” Chief Minister की यह बात सुनकर शिकायतकर्ता ने संतोष जताया.

अजमेर जिले के अराई निवासी हेमराज ने अपने क्षेत्र में पानी की समस्या की जानकारी दी. Chief Minister ने पूरे मामले की विस्तार से जानकारी ली और संबंधित विभाग को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कहा कि Rajasthan संपर्क हेल्पलाइन आम लोगों की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम बन रही है. उन्होंने बताया कि व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित रूप से हेल्पलाइन सेंटर का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

निरीक्षण के दौरान Chief Minister ने हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और मॉनिटरिंग सिस्टम की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियों से समय-समय पर फीडबैक लिया जाए, अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए और शिकायतों के समाधान की मजबूत निगरानी सुनिश्चित की जाए.

Chief Minister ने हर शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

वीकेयू/

Leave a Comment